लोकसभा चुनाव की हाई प्रोफाइल सीट विदिशा में कब होगी वोटिंग, भाजपा से पूर्व CM शिवराज है उम्मीदवार

मध्य प्रदेश में लोकसभा की हाई प्रोफाइल सीट विदिशा में मतदान की तारीखों का ऐलान हो चुका है। दरअसल, आज भारत के मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव कुमार ने लोकसभा चुनाव 2024 की तारीख को का ऐलान कर दिया है। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश में चार चरणों में लोकसभा का चुनाव संपन्न होगा।

निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मध्य प्रदेश में 19 अप्रैल को पहले चरण के तहत प्रदेश की पांच लोकसभा सीटों पर मतदान किया जाएगा। वहीं प्रदेश की हाई प्रोफाइल लोकसभा सीट विदिशा में तीसरे चरण के तहत 7 मई को वोटिंग डाली जाएगी।

mp Lok Sabha Chunav 2024 Dates Announce Today 16 March BJP candidate Shivraj Singh Chauhan

बता दे विदिशा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को उम्मीदवार बनाया है शिवराज सिंह चौहान पहले भी इसी संसदीय क्षेत्र से सांसद रह चुके हैं। प्रदेश की यह सीट हाई प्रोफाइल मानी जाती है क्योंकि यहां से कई का कद्दावर नेता चुनाव लड़ चुके हैं और संसद भवन पहुंच चुके हैं।

1967 से 2019 तक के आम चुनाव में विदिशा संसदीय क्षेत्र पहले जनसंघ और फिर भाजपा के एक गढ़ के रूप में ही ख्यात रही है। अब तक यहाँ हुए 16 चुनावों(16 मुख्य 2 उपचुनाव) में केवल 2 बार 1980 और 1984 में ही कांग्रेस के प्रतापभानु शर्मा को जीत हासिल हुई है बाकी हर चुनाव में कांग्रेस बुरी तरह पराजित हुई है। देश के राजनीतिक मानचित्र में विदिशा को भाजपा के लिए सबसे सुरक्षित सीट माना जाता है। जनसंघ और भाजपा के कई बड़े दिग्गजों की सुरक्षित सीट की तलाश विदिशा में आकर ही पूरी हुई। सबसे पहले 1967 में जनसंघ से पंडित शिव शर्मा ने चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इसके बाद जनसंघ ने प्रसिद्ध उद्योगपति स्व रामनाथ गोयनका को यहाँ से चुनाव मैदान में उतारा उन्होंने भी शानदार जीत हासिल की।

इसके बाद 1977 में स्थानीय नेता राघव जी (1967 मे विधायक बन चुके थे) ने चुनाव लड़ा और जीते। 1991 में पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटलबिहारी बाजपेयी के यहां से चुनाव जीतने और फिर इस्तीफा देने के बाद उपचुनाव में शिवराज सिंह चौहान को भाजपा ने चुनाव लड़ाया। उन्होंने लगातार 5 चुनाव यहां से जीते। नवंबर 2005 में सीएम बनने के बाद उन्होंने इस सीट से इस्तीफा दिया जिस पर 2006 में उनके बेहद करीबी रामपाल सिंह राजपूत ने उपचुनाव लड़ा और जीत हासिल की। 2009 और 2014 में इस सीट से श्रीमती सुषमा स्वराज सांसद रहीं। 2019 में रमाकांत भार्गव को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया और उन्होंने रिकार्ड जीत हासिल की। अब एक बार फिर भाजपा ने शिवराज सिंह चौहान को प्रत्याशी घोषित किया है।

विदिशा सीट से चुनाव लड़ने वालों की चमकी किस्मत

विदिशा सीट से चुनाव लड़ने वाले नेताओं के राजनीतिक सितारे बाद में खूब चमके हैं। अटल बिहारी वाजपेयी ने देश के प्रधानमंत्री के रूप में उच्च पद पर काम किया, जबकि राघव जी ने प्रदेश में सफल वित्त मंत्री के तौर पर अपना योगदान दिया। शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद, रामपाल सिंह ने सरकार में पॉवरफुल मंत्री के रूप में अपनी प्रतिष्ठा को बढ़ाया। सुषमा स्वराज ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में अपना समर्थन दिया और बाद में केंद्रीय विदेश मंत्री के तौर पर उन्होंने महत्वपूर्ण कार्य किए। विदिशा संसदीय क्षेत्र में बुदनी सबसे मजबूत गढ़ है, जिसमें शिवराज सिंह चौहान भी विधायक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+