Vidisha News: पूर्व विधायक शशांक भार्गव की फैक्ट्री में लगी आग, काबू पाने के लिए बुलानी पड़ी 15 फायर ब्रिगेड

Vidisha News: विदिशा में बुधवार सुबह करीब 7 बजे यूनिकल पेस्टिसाइड्स फैक्ट्री में आग लग गई। 5 घंटे मशक्कत करने के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। आज इतनी भयंकर थी कि नो शेरों की 15 फायर ब्रिगेड बुलानी पड़ी।

फोम की फायर ब्रिगेड, जो केमिकल की आग बुझाने में निपटती है, इसमें शामिल है। फैक्ट्री से उठने वाला धुआं यहाँ से 10 किलोमीटर दूर तक भी दिखाई दे रहा था। केमिकल के कारण जहरीला धुआं फैलने से इलाके को खाली करा दिया गया है।

Fire breaks out in pesticides factory of former MLA Shashank Bhargava

यूनिकल पेस्टिसाइड्स फैक्ट्री, जो पूर्व विधायक और भाजपा नेता शशांक भार्गव की है, इसी शहर के इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित है। यूनिकल फैक्ट्री से ही लगी यूनाइटेड फैक्ट्री में भी बड़ी संख्या में ड्रमों में केमिकल रखा था, जिससे वहाँ भी आग फैलने का खतरा था। जेसीबी की मदद से बाउंड्रीवॉल तोड़कर यूनिटाइटेड फैक्ट्री से केमिकल के ड्रमों को बाहर निकाला गया।

इस फैक्ट्री से तैयार माल की सप्लाई विदेशों तक होती है। सीजन शुरू हो रहा है, ऐसे में बड़ी मात्रा में पेस्टिसाइड्स रखा गया था। संभावना है कि करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ हो।

Fire breaks out in pesticides factory of former MLA Shashank Bhargava

शशांक जैन ने बताया कि सुबह करीब 6.50 बजे मैं फैक्ट्री के पास से गुजर रहा था तभी वहां से पीछे की तरफ धुआं उठ रहा था। मुझे लगा कि किसी ने कूड़े में आग लगाई होगी, लेकिन ऊपर जाकर देखा तो आग भभक रही थी। इसके बाद मैंने फैक्ट्री मालिक को जानकारी दी।

प्रत्यक्षदर्शी गोलू शर्मा ने बताया कि आग से फैक्ट्री में रखे केमिकल की टंकियों में ब्लास्ट होने लगे। केमिकल के कारण आग फैलती जा रही थी। पानी डालने पर भी आग भभक रही थी। इसके बाद केमिकल की आग बुझाने वाली फोम की फायर ब्रिगेड बुलाई गई। 15 फायर ब्रिगेड ने 5 घंटे में आग पर काबू पाया।

आग बुझाने में पानी लगने से सप्लाई में कटौती हो सकती है, इसलिए नगर पालिका के जल विभाग के प्रभारी रामप्रकाश जयसवाल ने बताया कि फायर बिग्रेड के लिए इंदिरा कॉम्प्लेक्स और संग्रहालय के पीछे बने पॉइंट से पानी दिया गया है। यहां से करीब ढाई सौ बार फायर बिग्रेड में पानी भरा गया है। इसका असर शहर की पानी सप्लाई पर भी पड़ा है। नगर पालिका द्वारा शहर में जहां-जहां शाम के समय पानी की सप्लाई होती है, उसमें 15 मिनट की कटौती की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+