WWE रेसलर 'वीर महान' पहुंचे काशी, बाबा दरबार में लगाई हाजिरी, लिया लस्सी का स्वाद
WWE wrestler Veer Mahaan: रेसलर वीर महान उर्फ रिंकू सिंह शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे। वाराणसी में उन्होंने बाबा विश्वनाथ के साथ-साथ काशी के कोतवाल काल भैरव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। इसके अलावा उन्होंने पहलवान लस्सी शॉप पर बनारसी लस्सी का भी स्वाद लिया।
इस दौरान वाराणसी में वीर महान को देखकर उनके प्रशंसक काफी उत्साहित नजर आए। वीर महान के साथ फोटो लेने के लिए लोग काफी परेशान दिखे। हालांकि उन्होंने अपने प्रशंसकों के साथ फोटो भी खिंचवाई।

इस दौरान बाबा विश्वनाथ के मंदिर में दर्शन पूजन करने और बाबा काल भैरव मंदिर में दर्शन पूजन करने के बाद वीर महान ने कहा कि बाबा के दरबार में आकर मुझे हमेशा ऊर्जा और शांति मिलती है। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी रेसलिंग फाइट में विजय प्राप्त करने के लिए उन्होंने बाबा दरबार में हाजिरी लगाई है।
दर्शन पूजन करने के अलावा उन्होंने दादी की कचौड़ी और पहलवान लस्सी शॉप पर बनारसी लस्सी का भी स्वाद लिया। इसके बाद वह वापस लौट गए। इस दौरान जहां भी उन्हें उनके प्रशंसकों ने देखा उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश करते देखे।
कई जगह पुलिसकर्मियों और उनके प्रशंसकों ने उनके साथ सेल्फी के लिए और उसे सोशल मीडिया पर वायरल भी किया। यह भी बता दें कि रिंकू सिंह उर्फ वीर महान का यह पहला दौरा नहीं था। इसके पहले भी वीर महान वाराणसी में दर्शन पूजन करने के लिए आ चुके हैं।
पिछले साल भी वीर महान वाराणसी आए थे। उस दौरान उन्होंने हरिशचंद्र घाट पर बाबा मसान नाथ की भी पूजा अर्चना की थी। इसके अलावा उन्होंने नाव पर बैठकर बनारस में गंगा नदी के किनारे घाटों की सैर भी की थी।












Click it and Unblock the Notifications