सुहागरात पर पति निकला नामर्द, फिर ससुरालवालों ने दुल्हन को किया देवर के हवाले

वाराणसी। यूपी के वाराणसी में एक विवाहिता ने पति और ससुरालवालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। महिला का आरोप है कि सुहागरात पर उसे पता चला किया उसका पति नपुंसक है। इस बात को छिपाने के लिए धोखे से उसके देवर से संबंध बनवाए गए और वीडियो बना लिया गया। पति की हकीकत बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी जाने लगी। पुलिस ने मामले में महिला की शिकायत पर पति, देवर और अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

2017 में हुई थी शादी

2017 में हुई थी शादी

मामला वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र का है। महिला ने बताया कि उसकी शादी 2017 में मिर्जापुर के अहरौरा में हुई थी। सुहागरात पर उसे पता चला कि पति नपुंसक है। उसने विरोध किया तो ससुरालवालों ने कहा कि सब ठीक हो जाएगा और देवर के साथ पत्नी की तरह रहने के लिए कहा। उन्होंने देवर के साथ संंबंध बनाने का दबाव डाला।

धोखे से देवर से बनवाए संबंध

धोखे से देवर से बनवाए संबंध

महिला ने बताया कि जब वह ससुरालवालों की इस बात पर राजी नहीं हुई और विरोध किया तो उन्होंने पति के जन्मदिन पर पार्टी रखी और धोखे से उसे नशीली कोल्डड्रिंक पिला दी। इसके बाद उसे चक्कर आने लगे। होश में आई तो वह बेड पर थी और उसका देवर साथ में लेटा था।

वीडियो वायरल करने की धमकी

वीडियो वायरल करने की धमकी

देवर को अपने बिस्तर पर देख महिला के होश उड़ गए और वह हंगामा करते हुए कमरे से बाहर निकली। ससुरालवालों ने उसे धमकी दी कि अगर किसी से कुछ बताया तो देवर के साथ बनाया अश्लील वीडियो वायरल कर देंगे। उसका फोन भी छीन लिया गया। सितंबर 2019 में वह मौका पाकर मायके आ गई और परिजनों को जानकारी दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+