सेल्फी लेते समय छात्रा गंगा नदी में गिरी, बचाने के लिए दो छात्रों ने भी लगाई छलांग, एक की मौत दो लापता

वाराणसी में गंगा नदी किनारे भ्रमण करने आए तीन स्टूडेंट शनिवार की देर रात गंगा नदी में डूब गए। डूबने वाले में एक छात्रा तथा दो छात्र शामिल हैं। बताया जा रहा है कि छात्र सेल्फी ले रही थी इसी दौरान वह नदी में गिर गई।

नदी में गिरने के बाद छात्रा को बचाने के लिए उसके साथ मौजूद दो छात्र भी नदी में छलांग लगा दिए। ऐसे में तीनों डूब गए। मामले की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची उसके बाद गोताखोरों के मदद से उनकी तलाश शुरू हुई।

while-taking-a-selfie-a-girl-student-fell-into-the-ganga-river-two-students-also-jumped-in-to-save

सुबह होने के बाद पुलिस ने गंगा नदी से एक छात्रा का शव बरामद कर लिया। बताया जा रहा है कि सभी छात्र वाराणसी में भ्रमण करने और बीएचयू में एडमिशन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी कर लेने के लिए आए थे।

सुबह में जिस छात्र का शव बरामद किया गया है उसका नाम वैभव सिंह बताया जा रहा है जो 21 साल का है। बताया जा रहा है कि वैभव पटना के मोतिहारी जिले का रहने वाला था‚ जो विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी जयपुर से एलएलबी कर रहा था।

घटना की जानकारी परिवार वालों को मिल चुकी है और वैभव के परिवार वाले पटना से वाराणसी के लिए निकल चुके हैं। इधर एक छात्र और एक छात्रा की तलाश की जा रही है अभी तक उन्हें बरामद नहीं किया जा सका है।

6 लोगों का समूह आया था वाराणसी
बताया जा रहा है कि पटना के रहने वाले 6 स्टूडेंट का समूह वाराणसी में बीएचयू में एडमिशन की जानकारी लेने के लिए और घूमने के लिए आया हुआ था। जिसमें कुछ लड़कियां और लड़के भी शामिल थे।

शनिवार की रात में स्टूडेंट का समूह गंगा नदी के किनारे सामने घाट पर घूमने के लिए गया था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान निधि गंगा नदी के किनारे जेटी पर खड़ी होकर सेल्फी ले रही थी।

सेल्फी लेते समय निधि का पैर फिसल गया और वह गंगा नदी में गिर गई। इस दौरान वहां मौजूद वैभव और ऋषि नामक दो स्टूडेंट उसे बचाने के लिए गंगा नदी में कूद पड़े।

देखते ही देखते तीनों गंगा नदी में समा गए। रात में ही स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना जल पुलिस और गोताखोरों को दी गई। काफी देर तक तलाश किया गया लेकिन उनके बारे में जानकारी नहीं मिली।

सुबह में गोताखोरों ने वैभव का शव बरामद कर लिया जबकि ऋषि और निधि अभी भी लापता हैं। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद एसीपी धनंजय मिश्रा और थाना प्रभारी सेवाकांत मिश्रा भी घटनास्थल पर पहुंचे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+