Varanasi News: नमो घाट से अस्सी घाट तक गंगा में चलेंगी वाटर टैक्सी, 15 जून को हरी झंडी दिखाएंगे सीएम योगी
Varanasi में नमो घाट से अस्सी घाट तक गंगा नदी में वाटर टैक्सी चलाई जाएंगी। वाटर टैक्सी चलाए जाने की तैयारियां तेजी से चल रही है 15 जून को सीएम योगी इसका शुभारंभ करेंगे।

Varanasi में गंगा नदी में 15 जून से वाटर टैक्सी संचालित होने लगेंगी। वाटर टैक्सी का संचालन प्रारंभ हो जाने के बाद काशी में भ्रमण के लिए आने वाले पर्यटकों को दर्शन पूजन और भ्रमण करने में जाम से जूझना नहीं पड़ेगा।
वाराणसी के नमो घाट से अस्सी घाट तक गंगा नदी में वाटर टैक्सी संचालित किए जाने का प्लान तैयार किया गया है। वाटर टैक्सी का संचालन होने से काशी की गलियों में लगने वाली भीड़ भी कम हो जाएगी। संभावना जताई जा रही है कि 15 जून को सुबे के सीएम योगी आदित्यनाथ के हाथों इस सेवा का शुभारंभ किया जाएगा।
मालूम हो कि पिछले दिनों गुजरात से 10 वाटर टैक्सी वाराणसी मंगाई गई थी। इन वाटर टैक्सियों के संचालन की जिम्मेदारी परिवहन निगम को देने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि गंगा नदी में चलने वाली वाटर टैक्सियों का ठहराव रविदास घाट, हरिश्चंद्र घाट, अस्सी घाट, दशाश्वमेध घाट, ललिता घाट और मणिकर्णिका घाट पर होगा।
वाटर टैक्सी में सवार होने के बाद विदेशी और स्थानीय लोग गंगा नदी में सैर करते हुए घाट की भव्यता को निहार सकेंगे इसके अलावा श्री काशी विश्वनाथ धाम में भी दर्शन करने के लिए जाने में भी पर्यटकों को आसानी होगी। वाटर टैक्सी संचालित होने पर नमो घाट से टैक्सी पर सवार होकर पर्यटक सीधे से काशी विश्वनाथ धाम पहुंच जाएंगे।
ऐसे में शहर में होने वाली भीड़ से उनको मुक्ति मिलेगी। इसके अलावा अस्सी घाट पर पहुंचने वाले पर्यटक भी श्री काशी विश्वनाथ धाम व अन्य घाटों पर जा सकते हैं तथा गंगा नदी में सैर करते हुए नमो घाट तक पहुंच सकते हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications