Varanasi : गिरते ही टुकड़े-टुकड़े हुआ ईंट, घटिया निर्माण देख भड़क उठे सांसद और विधायक

Varanasi के पिंडरा विधानसभा के हीरामनपुर गांव में घटिया सामग्री से कराया जा रहा था जल निगम पानी टंकी का निर्माण, घटिया निर्माण देख भड़क उठे सांसद और विधायक

Varanasi, 31 जुलाई : सरकारी योजनाओं के पैसों का ठेकेदारों द्वारा कैसे दुरुपयोग किया जाता है इसका एक जीता जागता उदाहरण पिंडरा में देखने को मिला। हीरामनपुर गांव में जल जीवन मिशन के तहत जल निगम की पानी टंकी का निर्माण हो रहा है। निर्माण में लग रहे घटिया किस्म के ईंट , बालू और सीमेंट सहित अन्य मैटेरियल को लेकर गांव के लोगों ने सांसद और विधायक से शिकायत किया। शनिवार को सायं काल सांसद और विधायक पहुंचे तो निर्माण कार्य में काफी अनियमितता देखने को मिली।

गांव में गए थे शोक संवेदना व्यक्त करने

गांव में गए थे शोक संवेदना व्यक्त करने

मछली शहर सांसद बीपी सरोज और पिंडरा के विधायक डॉ अवधेश सिंह हीरामनपुर गांव के रहने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल सिंह के माता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने गए थे। शोक संवेदना व्यक्त करने के दौरान ग्रामीणों ने सांसद और विधायक से शिकायत किया कि गांव में घटिया सामग्री से जल निगम की पानी टंकी का निर्माण हो रहा है। उसके बाद ग्रामीणों के साथ सांसद और विधायक निर्माण स्‍थर पर औचक निरीक्षण करने पहुंचे।

घटिया ईंट देखकर ठनक गया माथा

घटिया ईंट देखकर ठनक गया माथा

विधायक डॉ अवधेश सिंह ने अपने हाथ से एक ईंट ऊपर उठाया और उसे छोड़ दिया। नीचे गिरते ही एक टुकड़े टुकड़े हो गया। ईंट टुकड़े होने के बाद सांसद और विधायक का माथा ठनक गया। निर्माण कार्य में लगे मजदूरों से इसकी जानकारी लिए। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो और फ़ोटो भी बना लिया। लोगों ने इसका वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया।

सीडीओ और जल निगम के अधिकारियों शिकायत

सीडीओ और जल निगम के अधिकारियों शिकायत

घटिया सामग्री से जल निगम के पानी टंकी के हो रहे निर्माण की शिकायत पिंडरा विधायक ने सीडीओ और जल निगम के अधिकारियों से की। पिंडरा विधायक ने कहा कि पिंडरा विधानसभा क्षेत्र में होने वाले निर्माण कार्यों में किसी भी कीमत पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कहीं भी निर्माण कार्य में लापरवाही बरती जा रही है तो ग्रामीण तत्काल शिकायत करें। शिकायत मिलने के बाद वे खुद मौके पर जांच करने पहुंचेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+