ज्ञानवापी परिसर स्थित तहखाने में व्यास परिवार को मिला पूजा का अधिकार, 31 साल बाद शुरू होगी पूजा
वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में व्यास जी के तहखाने में पूजा का अधिकार व्यास परिवार को मिल गया है। 31 साल बाद तहखाने में शुरू होगी पूजा। इस संबंध में वाराणसी कोर्ट ने बुधवार को फैसला सुनाया।
कोर्ट ने कहा कि व्यास परिवार 7 दिन के अंदर तहखाने में पूजा कर सकता है। इसके अलावा यह भी कहा गया है कि जिलाधिकारी के निर्देश पर तहखाने में एक पुजारी की भी नियुक्ति की जाएगी।

इस बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए हिंदू पक्ष के अधिवक्ता सुभाष नंदन चतुर्वेदी द्वारा बताया गया कि व्यास जी के तहखाना को कब्जे से मुक्त करते हुए सन 1993 में तत्कालीन सरकार ने धार्मिक क्रियाओं पर रोक लगा दिया गया था। इस मामले में कोर्ट में मांग की गई थी कि तहखाना में पुनः पूजा पाठ करवाने की अनुमति दी जाए।
व्यास परिवार के शैलेंद्र कुमार व्यास की तरफ से अपील दाखिल की गई थी। जिसमें कोर्ट में सुनवाई के बाद जिलाधिकारी को रिसीवर नियुक्त किया गया था। इसके बाद बुधवार को कोर्ट द्वारा ज्ञानवापी तहखाना में पूजा पाठ का अधिकार व्यासजी के परिवार को मिल गया।












Click it and Unblock the Notifications