'मिल्क प्लांट में भूत...', Viral Video बना चर्चा का विषय, कोई अफवाह तो कोई बता रहा सच, जानें पूरा मामला
Ghost seen in Milk Plant Varanasi: वाराणसी के कारखियाव में स्थित एक दूध प्लांट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने के साथ ही दावा किया जा रहा है कि वाराणसी में नवनिर्मित मिल्क प्लांट में भूत घूम रहा है।
यह भी दावा किया जा रहा है कि प्लांट में लगाई गई अत्याधुनिक मशीन कभी-कभी अपने आप चालू हो जाती हैं तथा कभी-कभी अपने आप बंद हो जाती हैं। इसके अलावा भूत कभी प्लांट के ऊपर के हिस्से पर दिखाई देता है तो कभी ग्राउंड में।

प्लांट में भूत दिखाई देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों द्वारा इस सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर शेयर करते हुए तरह-तरह की बात लिखी जा रही है। यह पूरा मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
कुछ लोगों का कहना है कि मौजूदा समय में टेक्नोलॉजी इतनी आगे जा चुकी है, इंसान चांद पर पहुंच चुका है। ऐसे दौर में भूत प्रेत की बात महज एक अफवाह है। अफवाह फैलाने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कार्रवाई की जानी चाहिए।
लोगों द्वारा यह भी कहा जा रहा है कि भूत जैसी कोई बात नहीं है। खास तौर पर उस स्थान पर जहां हमेशा सैकड़ो लोगों की चहल कदमी होती रहती है वहां पर भूत दिखाई देना या फिर इस तरीके की घटना असंभव है।
इस मामले की पड़ताल के लिए हमने स्थानीय लोगों से भी बात की। एक दैनिक हिंदी अखबार के स्थानीय पत्रकार नौशाद खान द्वारा बताया गया कि यह मामला किसी शरारती तत्व की दिमाग का उपज है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि जिस स्थान का वीडियो होने का दावा किया जा रहा है वह स्थान प्लांट में कहीं नहीं है। अलग-अलग हैं वीडियो वायरल किया जा रहे हैं और दावा किया जा रहा है कि सभी वीडियो प्लांट के हैं जबकि प्लांट में इस तरीके का कोई स्थान मौके पर नहीं है।
देखें Video-
हमने इस बारे में प्लांट के अधिकारियों से बात करने की भी कोशिश की लेकिन बात नहीं हो सकी। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कोई सच्चाई नहीं है। पुलिस का यह भी मानना है कि यह महज अफवाह है। फिलहाल, सच्चाई जो भी हो इस मामले को लेकर इलाके के लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications