BHU में फिर भड़की हिंसा, खाली कराए गए 5 हॉस्टल
वाराणसी। बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में हिंसा एक बार फिर से भड़क गई है। दो छात्रावासों के छात्रों के बीच झड़प के बाद पुलिस ने 5 छात्रावासों को खाली करा लिया है। 1997 से बीएचयू में छात्रसंघ के चुनाव रद्द थे। ऐसे में विश्वविद्यालय में छात्र संघ बहाल करने की मांग को लेकर छात्रों और विश्वविद्यालय के बीच पहले से ही गतिरोध के चलते झड़प हो रहे थे और अब छात्रवासों के बीच तनाव फैल गए है।

पुलिस जानकारी के मुताबिक बीएचयू के ब्रोचा और बिड़ला छात्रावासों के छात्रों के दो गुटों के बीच झड़प हुई। छात्रों ने वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया और तोड़फोड़ की। तनाव बढ़ते देखकर पुलिस ने 5 छात्रावासों को खाली करवा दिया है।
इस क्रम में छात्रावासों के करीब 35-40 छात्रों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। उन्हें कल और आज हुई घटनाओं में शामिल होने के संदेह में हिरासत में लिया गया है। बीएचयू के कुलपति राजीव संगल नेकहा कि पूरी घटना की जांच कराई जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications