Varanasi News: बजड़ों और क्रूज पर नहीं मना पाएंगे नए साल का जश्न, जल पुलिस ने लगाया प्रतिबंध, जानें डिटेल
Varanasi News: वाराणसी में नया साल सेलिब्रेट करने के लिए लोग गंगा नदी में नाव और क्रूज कभी सहारा लेते हैं। लेकिन इस बार वाराणसी में लोग नाव और क्रूज पर नए साल का जश्न नहीं बना पाएंगे। इसके लिए जल पुलिस ने शुक्रवार को नविकों के साथ बैठक की।
बैठक में यह निर्णय लिया गया की 31 दिसंबर और 1 जनवरी को शाम 7 बजे के बाद गंगा नदी में नौका संचालन पर रोक रहेगा। इसके अलावा यह भी कहा गया है की गंगा आरती में शामिल होने वाले नाविक अपनी नाव को धीमी गति से लेकर चलेंगे और प्रत्येक नाव पर लाइफ जैकेट रहना चाहिए।

इसके अलावा बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि शाम 5:00 बजे के बाद गंगा नदी के उस पार कोई भी नाव नहीं जाएगी। यदि किसी भी शख्स द्वारा नियम का उल्लंघन किया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
इस बारे में जल पुलिस प्रभारी मिथिलेश यादव द्वारा बताया गया कि नाविक समाज के साथ बैठक करके यह निर्णय लेने के साथ ही उनका सुरक्षा के उपाय के बारे में भी जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि नए साल पर वाराणसी में आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
अगर कोई नाव संचालक नियमों का उल्लंघन करेगा तो उसकी नाव जब्त कर ली जायेगी और लाइसेंस रद्द करने के लिए नगर निगम को पत्र भी लिखा जाएगा। ऐसे में अब नावों और क्रूज पर नए साल का जश्न नहीं मनाया जा सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications