एयरपोर्ट जैसा है यह रेलवे स्‍टेशन, स्‍वच्‍छता के लिए मिला ISO प्रमाणपत्र

वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन को पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली पर बेहतर कार्य करने के लिए आईएसओ द्वारा प्रमाण पत्र जारी किया गया है, ऐसे में अधिकारियों द्वारा खुशी जाहिर की गई है

वाराणसी, 04 अक्टूबर : वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन को पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली पर कार्य करते हुए स्टेशन परिसर को काफी स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए आईएसओ द्वारा प्रमाण पत्र जारी किया गया है। आईएसओ द्वारा प्रमाण पत्र मिलने के बाद स्टेशन पर कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। वहीं स्टेशन के अधिकारियों का कहना है कि नित नए प्रयासों और स्टेशन पर कार्यरत कर्मचारियों की मेहनत तथा ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के सहयोग से ही यह संभव हो पाया है। प्रयास है कि आगे भी इससे बेहतर किया जाए। इस बारे में रेलवे मंत्रालय द्वारा प्रमाण पत्र ट्वीट करते हुए सोमवार को जानकारी दी गई है।

Varanasi railway station

एलईडी के माध्यम से रेल यात्री करते हैं बाबा का दर्शन
बता दें कि वाराणसी रेलवे स्टेशन पर लगातार यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए नित नए कार्य किए जा रहे हैं। रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों को एलईडी के माध्यम से श्री काशी विश्वनाथ का दर्शन कराया जाता है, इसके अलावा बाबा की आरती का भी प्रसारण किया जाता है। वाराणसी में काफी संख्या में पर्यटक काशी दर्शन के लिए आते हैं और काशी अति प्राचीन नगरी है। ऐसे में स्टेशन पर काशी के महात्म्य के बारे में ही पर्यटकों को परिचय करने का प्रयास भी रेलवे द्वारा किया जा रहा है। इसके अलावा रेलवे स्टेशन परिसर में वर्तमान समय में साफ-सफाई और अन्य सुविधाओं को देखने के बाद यात्रियों द्वारा स्टेशन की तुलना एयरपोर्ट से की जाती है।

क्यूआर कोड स्कैन करके करें डिजिटल शिकायत
बीते रविवार से रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की समस्याओं को देखते हुए क्यूआर कोड से डिजिटल शिकायत करने की सुविधा भी शुरू कर दी गई है। इसके तहत रेलवे स्टेशन पर कहीं भी गंदगी या किसी प्रकार की असुविधा होने पर यात्री अपने मोबाइल से क्यूआर कोड स्कैन कर अधिकारियों से सीधे शिकायत कर सकते हैं। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि यात्री द्वारा डिजिटल माध्यम से किए गए शिकायत पर त्वरित कार्यवाही की जाएगी और डिजिटल शिकायत करने के लिए यात्रियों को प्रेरित भी किया जाएगा। स्टेशन के सार्वजनिक स्थानों पर, पेयजल स्‍थानों, दुकानों आदि जगहों पर क्यूआर कोड प्रिंटेड पम्पलेट रविवार को ही चस्पा कर दिए गए थे। अब यात्रियों द्वारा डिजिटल शिकायत भी की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+