मुंडन कांड का खुला राज, 1000 रुपए के लालच में स्थानीय युवक बना था 'नेपाली'

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में नेपाली युवक के सिर मुंडाने के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। वाराणसी पुलिस के मुताबिक, जिस युवक के साथ ये घटना हुई वो शुद्ध रूप से भारतीय हैं। दरअसल, वीडियो में दिख रहे कथित नेपाली युवक को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सच्चाई बयां कर दी। युवक ने बताया कि उसे अपने बाल को साफ कराने के एवज में एक हजार रुपए भी मिले थे। पुलिस ने इस पूरे मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही विश्व हिंदू सेना के संस्थापक और मुख्य आरोपी अरुण पाठक की तलाश में जुटी है।

Varanasi police arrested six people on shaved the head of a young man

वाराणसी के एसएसपी अमित पाठक ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि वीडियो में दिख रहा कथित नेपाली युवक शुद्ध रूप से भारतीय हैं। उसका जन्म वाराणसी में ही हुआ है। कथित नेपाली युवक ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसका नाम धर्मेंद्र सिंह है और वो साड़ी की दुकान में काम करता है। वाराणसी में ही रहता है और जल संस्थान की सरकारी कॉलोनी में उसका आवास है। एसएसपी ने बताया कि लॉकडाउन की वजह से आर्थिक तंगी के कारण संस्था के सदस्यों ने 1000 रुपए का लालच देकर वीडियो बना था। फिलहाल इस मामले में यूपी डीजीपी एससी अवस्थी ने गंभीर रुख अख्तियार करते हुए मामले में जांच के आदेश दिए है।

भेलूपुर थाने में दर्ज हुआ था मुकदमा
इस घटना का जब वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस एक्शन में नजर आई। भेलूपुर थाना पुलिस ने नेपाली व्यक्ति का सर मुंडवाने और आपत्तिजनक नारेबाजी का वीडियो वायरल होने के सम्बंध में हिंदूवादी संगठन के अध्यक्ष और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ एफआईआर कर ली। पुलिस की मानें तो अबतक इस मामले में संतोष पांडे, आशीष मिश्रा, राजू यादव, अमित दुबे, राजेश राजभर और जय गणेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, विश्व हिंदू सेना का अध्यक्ष और मुख्य अभियुक्त अरुण पाठक अभी तक गिरफ्त से दूर है।

क्या था वायरल वीडियो में
हिंदूवादी संगठन द्वारा वायरल किए गए वीडियो में गंगा घाट का नजारा दिख रहा है। साथ ही नेपाली युवक के पीछे से संगठन के लोग उससे संगठन और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगवा रहे हैं। हिंदूवादी संगठन के लोग नेपाली युवक से जय श्रीराम का भी नारा लगवा रहे हैं। इतना ही नहीं, हिंदूवादी संगठन के लोगों ने नेपाली युवक से नेपाल के पीएम ओली के मुर्दाबाद का भी नारा लगवाया। इसके बाद नेपाली युवक बता रहा है कि किस तरह भारत में उसे रोजी रोजगार मिला है और भारत ने उसको सहारा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+