Varanasi News: एलपीजी गैस से भरा टैंकर पलटा, लगी आग, खाली कराया गया आसपास का इलाका, दहशत में ग्रामीण

Varanasi News: वाराणसी जिले के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रिंग रोड फेज 2 पर रखौना गांव के पास शनिवार की शाम एक कार को बचाने के प्रयास में पटना से प्रयागराज एलपीजी गैस लेकर जा रहा एक टैंकर पलट गया। टैंकर पलटने के बाद उसमें आग लग गई। आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलने के बाद आसपास के कई थानों की पुलिस वहां पहुंची और फायर विभाग के साथ ही एलपीजी बॉटलिंग प्लांट बाबतपुर से विशेषज्ञ बुलाए गए। कड़ी मशक्कत कर करीब तीन घंटे के बाद टैंकर में लगी आग पर काबू नहीं पाया गया। इस दौरान आसपास के इलाके खाली कर दिए गए हैं।

varanasi-news-tanker-filled-with-lpg-gas-overturns-catches-fire

आग लगने की सूचना मिलने के बाद आसपास के गांवों के ग्रामीण भी दहशत में दिखे। टैंकर में लगी आग की लपटें तीन किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही थीं। गैस लगे टैंकर में आग लगने की सूचना के बाद ग्रामीण अपने पशुओं को भी लेकर दूर भागते नजर आए।

भरा हुआ था 17 टन गैस
सुल्तानपुर निवासी एलपीजी टैंकर चालक राजेश पाल द्वारा बताया गया कि टैंकर में 17 टन एलपीजी गैस भरा हुआ था। उसने कहा कि वह पटना से गैस लेकर प्रयागराज जा रहा था। रखौना में पहुंचने के बाद एक कार आचानक सामने आ गई। उसे बचाने के चक्कर में टैंकर अनियंत्रित हो गया।

देखें Video-

चालक राजेश उसपर काबू पाता उससे पहले ही टैंकर का पिछला हिस्‍सा पलट गया। चालक केबिन से नीचे उतर कर देखा तो टैंकर में आग लग गई थी। टैंकर में आग लगने की जानकारी मिलने के बाद जिले में हड़कंप मचा गया। उसके बाद रखौना पहुंची पुलिस द्वारा वाहनों को रोकने के साथ ही उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गई।

टैंकर में आग लगने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस कमिश्नर वाराणसी मुथा अशोक जैन, डीसीपी गोमती जोन प्रबल प्रताप सिंह, एनडीआरएफ और फायर विभाग के अधिकारी रखौना में पहुंचे हैं। आग पर रात 9 बजे तक काबू नहीं पाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+