Varanasi News: जमीन की मेड़बंदी कराने पहुंची पुलिस टीम और राजस्व कर्मियों पर हमला, 100 के खिलाफ केस दर्ज
Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में जमीन की मेड़बंदी कराने पहुंची पुलिस और राजस्व कर्मियों की टीम पर ग्रामीणों द्वारा हमला किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि नाराज ग्रामीण पुलिस टीम और राजस्व कर्मियों को लाठी डंडा लेकर दौड़ा रहे हैं। इस मामले में 100 ग्रामीणों के ऊपर मुकदमा दर्ज पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

यह पूरा मामला वाराणसी जनपद के चौबेपुर थाना क्षेत्र के चिरईगांव ब्लाक अंतर्गत संदहा गांव का बताया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि कोर्ट के आदेश पर गुरुवार को पुलिस और राजस्व कर्मियों की टीम गांव में मेड़बंदी और भूमि पर कब्जा करवाने के लिए पहुंची थी।
इस मामले में वाराणसी के ब्रह्मणाल इलाके के रहने वाले गोपीनाथ द्वारा न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर पैमाइश का आदेश कराया गया था। इस आदेश के आधार पर गुरुवार को एसडीएम सदर शाश्वत अग्रवाल के साथ ही पुलिस और राजस्व टीम गांव में पहुंची थी।
गांव में पहुंचने के बाद राजस्व कर्मियों की टीम द्वारा भूमि की पैमाई शुरू की गई। इसी दौरान वहां मौजूद ग्रामीण लामबंद हो गए और पुलिस व राजस्व टीम पर हमला कर दिए। इधर दौरान ग्रामीणों ने लाठी डंडे के अलावा ईंट पत्थर भी फेंके।
ग्रामीणों का उग्र रूप देखकर वहां से पुलिसकर्मियों को पीछे हटना पड़ा। हालांकि बाद में सूचना मिलने के बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। भारी संख्या में पहुंची पुलिस को देखकर ग्रामीण अपने घरों में भाग गए।
ग्रामीणों द्वारा हमले किए जाने के चलते चौकी प्रभारी पंकज राय, पुलिस उप निरीक्षक पंकज सिंह, कांस्टेबल शिवम सिंह और अखिलेश सिंह सहित कुल 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए।
देखें Video-
घायल पुलिस कर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं इस मामले में पुलिस द्वारा गांव के रहने वाले 100 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर मारपीट करने वाले लोगों की तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications