Varanasi News: वाराणसी में मदरसा टीचर की हत्या का खुला राज, पत्नी रुबीना गिरफ्तार, सामने आई ये वजह

Varanasi News: वाराणसी के बादशाहबाग इलाके में एक सरकारी मदरसे के टीचर दानिश रजा की हत्या की घटना ने पूरे मोहल्ले को हिला दिया। पुलिस ने खुलासा किया कि उनकी हत्या उनकी ही पत्नी रुबीना ने की थी। कमरे में शव और खून के धब्बे देखने से पता चल रहा था कि बेहरमी से हत्‍या की गई थी।

पुलिस की पूछताछ में रुबीना ने बताया कि उसने पति पर लोहे की रॉड और चाकू से वार किया। हत्या के बाद वह शव के पास बैठकर रोई और फिर बच्चों के पास जाकर सो गई। पड़ोसियों और परिवार को इस दौरान किसी तरह की जानकारी नहीं मिली।

Varanasi News madrasa teacher

हत्‍या के बाद से ही पुलिस को रुबीना के संदिग्ध जवाब और व्यवहार पर शक हुआ। घर के सीसीटीवी फुटेज में किसी बाहरी व्यक्ति की कोई तस्वीर नहीं मिली। इसके बाद सिगरा थाने में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला दर्ज किया गया।

बहन की शिकायत के बाद बढ़ा संदेह

दानिश की बहन अंदलीब जहरा ने इस मामल में पुलिस से शिकायत की। उसने आरोप लगाया कि रुबीना परिवार से अच्छा व्यवहार नहीं करती थी और प्रॉपर्टी पर कब्जा करना चाहती थी। पुलिस ने इस शिकायत को आधार मानते हुए पत्नी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया।

पूछताछ में रुबीना ने स्वीकार किया कि पति दानिश बार-बार उसे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करता था। लगातार टॉर्चर और धमकियों से तंग होकर उसने यह कदम उठाया है। मामले की जानकारी होने के बाद कॉलोनी के लोग भी हैरान हैं।

बच्‍चों के सोने के बाद की हत्या

पुलिस की पूछताछ में रुबीना ने बताया कि 2 अक्टूबर की रात दानिश के सो जाने के बाद उसने पहले लोहे की रॉड से हमला किया। इसके बाद चाकू से गला और चेहरे पर कई वार किए। बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों से बचने के लिए उसने पहली मंजिल का दरवाजा बंद कर दिया।

उसने यह भी कहा कि हत्या करने के बाद वह अपने पति के शव के पास बैठकर रोई। उसके बाद वह बच्चों के पास जाकर सो गई। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह मामला घरेलू तनाव और मानसिक प्रताड़ना से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।

घटना का खुलासा करते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रुबीना को हिरासत में लिया गया है और पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पूछताछ में पूरा सच स्वीकार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+