Varanasi News: सिटी बसों पर दिखेगा काशी का Logo, बाबा की फोटो और त्रिशूल, जानें क्यों लिया गया ये फैसला
Varanasi News: बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में सिटी बस और ई रिक्शा से सफर करने वाले लोगों को अब यात्रा के दौरान भी शहर की आध्यात्मिकता के बारे में जानकारी मिलेगी। शहर में चलने वाली सिटी बसों और ई-रिक्शा पर अब वाराणसी का लोगो लगाया जाएगा।
इतना ही नहीं, इन बसों और ई-रिक्शा पर बाबा विश्वनाथ और त्रिशूल की तस्वीरें भी लगाई जाएंगी। इसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। वाराणसी स्मार्ट सिटी और वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड की ओर से तैयारी की जा रही है।

ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि वाराणसी आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों को बस और ई-रिक्शा से यात्रा करते समय यह अहसास हो सके कि वे आध्यात्मिक नगरी काशी में हैं और उन्हें बस और ई-रिक्शा के प्राधिकरण के बारे में भी जानकारी मिल सके।
सिटी ट्रांसपोर्ट के पास हैं 120 बस और 100 ई रिक्शा
वाराणसी में सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के पास 120 सिटी बसें हैं। इनमें से 50 इलेक्ट्रिक बसें हैं जो बैटरी से चलती हैं और 70 बसें डीजल से चलती हैं। इसके अलावा ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के पास 100 ई-ऑटो रिक्शा भी हैं।
कुल मिलाकर 120 बसों और 100 ई-ऑटो रिक्शा पर काशी का अपना लोगो लगाया जाएगा। बताया जा रहा है कि स्मार्ट सिटी द्वारा लोगो बनाने का काम शुरू हो गया है और अगले तीन से चार दिनों में लोगो को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
इस बारे में वीसिटीएसएल के एआरएम एके सिंह द्वारा बताया गया कि शहर में चलने वाली सिटी बस और ई ऑटो रिक्शा पर लोगो लगाए जाने के लिए हाल ही में कमिश्नर कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक में चर्चा की गई थी।
बैठक में लोगो लगाए जाने का निर्णय फाइनल किया जा चुका है। अब लोगो की डिजाइन तैयार की जा रही है। डिजाइन तैयार हो जाने के बाद उसका चयन किया जाएगा और फिर उसे बसों और ई-रिक्शा पर लगाया जाएगा जिससे भव्यता बढ़ेगी।












Click it and Unblock the Notifications