Varanasi News: रात में बस में लगी आग, देवदूत बनकर पहुंची पुलिस, बचाई 70 यात्रियों की जान, हो रही खूब तारीफ

UP Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में गुरुवार देर रात सड़क पर चल रही एक बस में अचानक आग लग गई। बस में आग लगने के बाद वहां हड़कंप मच गया। उसी समय गस्त पर निकली पुलिस को जब इसकी जानकारी लगी तो पुलिसकर्मियों ने जान पर खेल कर बस में सवार 70 यात्रियों को बाहर निकाला।

जिस समय बस में आग लगी थी उसे समय बस में सवार अधिकतर यात्री सो रहे थे। ऐसे में पुलिसकर्मियों द्वारा पहुंचकर उन्हें बाहर निकालने के बाद यात्रियों ने कहा कि पुलिसकर्मी देवदूत बनकर पहुंच गए नहीं तो कई लोगों की जान चली गई होती।

varanasi-news-bus-caught-fire-at-night-police-arrived-as-angels-saved-lives-of-70-passengers

दरअसल, यह पूरी घटना वाराणसी जनपद के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के महेशपुर स्थित जीटी रोड की है। बताया जा रहा है कि झारखंड के दुमका के रहने वाले 70 श्रद्धालु वाराणसी में दर्शन पूजन करने के लिए आए थे।

वाराणसी में दर्शन पूजन करने के बाद बस में सवार सभी श्रद्धालु झारखंड वापस लौट रहे थे। श्रद्धालुओं को लेकर बस मंडुआडीह थाना क्षेत्र के महेशपुर में पहुंची थी इसी दौरान बस के पिछले हिस्से में आग लग गई।

आज बस के पिछले हिस्से में लगी थी ऐसे में चालक और परिचालक को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं हुई। संयोग अच्छा था कि उसी समय मंडुवाडीह थाने के पुलिसकर्मी रात्रि गस्त पर निकले थे और बस के पीछे से जब हुए आगे बढ़े तो उन्होंने देखा कि बस में आग लग गई है।

पुलिस कर्मियों ने तत्काल ओवरटेक करते हुए बस को रुकवा दिया। बस को रुकवाने के बाद गेट खोलकर पुलिसकर्मियों द्वारा यात्रियों को तत्काल बाहर निकाला जाने लगा। तब तक आज नहीं बिकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोग भी वहां पहुंच गए।

लोगों ने बस की खिड़की में लगे शीशे को तोड़कर बस में सो रहे यात्रियों को कड़ी मशक्कत कर बाहर निकाला। देखते ही देखते बस पूरी तरह जलकर कबाड़ हो गई। वही जिंदा बच निकलने के बाद श्रद्धालु पुलिसकर्मियों की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

मंडुआडीह थानाध्यक्ष भरत उपाध्याय द्वारा बताया गया कि बस में सवार यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया लेकिन बस में रखे सामान जलकर नष्ट हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि यात्रियों के घर वालों से बात किया जा रहा है दूसरी बस से यात्रियों को उनके घर भेजा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+