Varanasi News: इवेंट में गंगा आरती कराए जाने से समितियां नाराज, कहा- काशी की गंगा आरती का हो रहा अपमान

Varanasi Ganga Aarti News: मौजूदा समय में शादी विवाह है या फिर किसी अन्य इवेंट में इवेंट मैनेजमेंट एजेंसियों द्वारा काशी की गंगा आरती की झांकी भी दिखाई जाती है। इसका चलन अब तेजी से बढ़ने लगा है। हालांकि इसे लेकर आरती समितियाें द्वारा नाराजगी जाहिर की गई है।

रविवार को देर शाम वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर आरती समितियाें की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में गंगा आरती एवं देव दीपावली से जुड़े लोग मौजूद रहे। इस दौरान लोगों ने यह निर्णय लिया कि श्री गंगा जी की आरती की मर्यादा पवित्रता का उल्लंघन किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा।

ganga-aarti-being-organised-during-the-event

समिति के सदस्यों द्वारा कहा गया कि मौजूदा समय में कई इवेंट में इवेंट मैनेजमेंट कंपनियों द्वारा अपनी कमाई के लिए श्रीगंगा आरती कार्यक्रम की झांकी दिखाई जाती है। यह सीधे तौर पर श्री गंगा जी की आरती का अपमान है और यह पूरी तरीके से निंदनीय है।

मौजूद लोगों ने यह भी कहा कि हम लोग मांग करते हैं कि इस तरीके से इवेंट में कराई जाने वाली गंगा आरती को बंद कराया जाना चाहिए। पूरे देश में ऐसे आयोजन को प्रतिबंधित कर देना चाहिए। लोगों ने यह भी कहा कि इस पर धर्मार्थ मंत्रालय को पत्र लिख कर कार्रवाई की मांग की जाएगी।

ठगों द्वारा आरती के नाम पर की जा रही ठगी
बैठक में कुछ लोगों द्वारा यह भी कहा गया कि श्री गंगा आरती को लेकर के कुछ जालसाजों द्वारा ऑनलाइन माध्यम से आरती कार्यक्रम में भाग लेने के लिए शुल्क लिया जाता है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के बाद मोटी रकम स्कूल ली जाती है।

जबकि श्री गंगा आरती समिति द्वारा किस तरीके का कोई भी चार्ज नहीं लिया जाता है और गंगा आरती का कार्यक्रम पूरी तरह से निशुल्क है। यह गंगा आरती का कार्यक्रम जनता द्वारा जनता के लिए है। इस दौरान जो भी श्रद्धा भाव से जो कुछ देता है उसे स्वीकार किया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+