Varanasi Airport पर समर शेड्यूल जारी, पुणे और गोवा के लिए नई Flight, देखें नई समय सारिणी
वाराणसी एयरपोर्ट से संचालित होने वाली विमानों का समर शेड्यूल जारी कर दिया गया है। अब अक्टूबर माह तक वाराणसी एयरपोर्ट से 66 फ्लाइट का आवागमन होगा।

Varanasi Airport द्वारा समर सेड्यूल जारी कर दिया गया है। जारी शेड्यूल के अनुसार ही विमानों का संचालन किया जाएगा। जारी शेड्यूल के अनुसार वाराणसी से गोवा और पुणे के लिए जहां नई विमान सेवा प्रारंभ की जा रही है, वहीं दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु के लिए भी विमानों की संख्या बढ़ी है। इसके अलावा कई अन्य शहरों के लिए भी कनेक्टिंग विमान सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।
एयरपोर्ट से 66 Flights का होगा आवागमन
वाराणसी एयरपोर्ट पर वर्तमान समय में डोमेस्टिक हवाई रूट पर एयर इंडिया, इंडिगो, स्पाइसजेट, गो फर्स्ट, विस्तारा एयर और आकाश एयर तथा इंटरनेशनल हवाई रूट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस व बुद्धा एयर आदि विमानन कंपनियों द्वारा विमान संचालित किए जाते हैं। अभी तक वाराणसी एयरपोर्ट से देश के चुनिंदा शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद, भुवनेश्वर आदि शहरों के लिए सीधी तथा कनेक्टिंग विमान सेवाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा नेपाल के काठमांडू एयरपोर्ट से वाराणसी के बीच बुद्धा एयर और शारजाह से वाराणसी के बीच एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा इंटरनेशनल हवाई मार्ग पर विमान सेवा उपलब्ध है। इस तरह जारी किए गए नए शेड्यूल के अनुसार वाराणसी एयरपोर्ट से अब प्रतिदिन 66 Flights का आवागमन होगा।
मध्य रात्रि में पुणे के विमान का होगा आवागमन
जारी शेड्यूल के अनुसार वाराणसी एयरपोर्ट से पुणे के बीच इंडिगो एयरलाइंस द्वारा सीधी विमान सेवा प्रारंभ की जा रही है। यह विमान सेवा आगामी 31 मार्च से प्रारंभ होगी जो 28 अक्टूबर 2023 तक संचालित की जाएगी। जारी शेड्यूल अनुसार इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E6798 प्रतिदिन रात्रि 1:10 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचेगा और वाराणसी एयरपोर्ट से यही विमान 6E6476 बनकर मध्य रात्रि में 1:40 बजे वाराणसी एयरपोर्ट से पुणे के लिए उड़ान भरेगा। यह विमान सेवा सप्ताह में 7 दिन उपलब्ध रहेगी।
गोवा के लिए 3 दिन उपलब्ध रहेगी विमान सेवा
गोवा के लिए भी इंडिगो एयरलाइंस द्वारा विमान सेवा प्रारंभ की जा रही है। जारी शेड्यूल के अनुसार इंडिगो एयरलाइंस का विमान 6E6071 शाम को 6:30 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचेगा और वाराणसी एयरपोर्ट से यही विमान 6E6072 बन कर सायं 7:00 बजे वाराणसी एयरपोर्ट से गोवा के लिए उड़ान भरेगा। यह विमान सेवा वाराणसी से गोवा के बीच 28 मार्च से प्रारंभ होगी जो 28 अक्टूबर 2023 तक संचालित की जाएगी। जारी शेड्यूल में बताया गया है कि यह विमान सप्ताह में 3 दिन मंगलवार गुरुवार और शनिवार को संचालित किया जाएगा। यात्रा के लिए ऑनलाइन की वेबसाइट या ऐप तथा काउंटर से टिकट बुक किया जा सकता है।
#AAI Varanasi Airport team is committed to ensure world class facilities at airport and smooth seamless journey experience for our esteemed passengers.
— VARANASI AIRPORT (@AAIVNSAIRPORT) March 22, 2023
Latest flight summer schedule 2023 approved by @DGCAIndia is depicted here for passengers convenience. (1/2) pic.twitter.com/QcA3sar7cn
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications