Varanasi Airport News: फ्लाइट टेकऑफ से ठीक पहले यात्री बोला बैग में बम है, सुबह तक चला तलाशी अभियान

Varanasi Airport News: वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार की रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक विमान यात्री ने बम होने की धमकी दे दी। वारदात उस समय हुई जब बैंगलुरु जाने वाली फ्लाइट टेकऑफ की तैयारी कर रही थी। अचानक मिली इस धमकी से विमान क्रू और यात्री सहम गए।

इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6E-499 निर्धारित समय से कुछ देर बाद रात 10:24 बजे उड़ान भरने वाली थी। विमान एप्रन से रनवे की ओर बढ़ ही रहा था कि तभी एक यात्री ने चिल्लाते हुए कहा कि उसके बैग में बम है। इस बयान ने पल भर में सबको दहशत में डाल दिया।

varanasi airport bomb threat passenger

सूचना मिलते ही पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को अलर्ट कर दिया और विमान को वापस एप्रन पर ले आया गया। यात्रियों को सुरक्षित उतारने के बाद विमान को आइसोलेशन में खड़ा कर दिया गया। इसके बाद सुरक्षाबलों ने पूरे एयरपोर्ट पर सख्त जांच अभियान शुरू कर दिया।

यात्री ने सीट बदलने पर जताई नाराजगी, फिर दी धमकी

जानकारी के मुताबिक आरोपी यात्री की पहचान कनाडाई नागरिक योहानाथन निशिकांत के रूप में हुई है। वह अपनी सीट छोड़कर आगे आकर बैठ गया था। जब क्रू मेंबर्स ने उसे अपनी सीट पर वापस जाने को कहा तो वह भड़क उठा और बम की धमकी देने लगा।

इतना ही नहीं, धमकी के साथ वह जोर-जोर से "अल्लाह हू अकबर", "हर हर महादेव" और "जय श्रीराम" के नारे भी लगाने लगा। यात्री की इस हरकत से विमान में दहशत का माहौल बन गया और तुरंत पायलट ने विमान को रनवे से वापस मोड़ने का फैसला किया।

पांच घंटे चली सघन जांच, नहीं मिला कोई संदिग्ध सामान

विमान को आइसोलेट करने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने विमान की गहनता से जांच की। बम निरोधक दस्ते ने करीब पांच घंटे तक विमान और यात्रियों के सामान की तलाशी ली। इस दौरान किसी भी प्रकार का विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

जांच के चलते यात्रियों को टर्मिनल बिल्डिंग में ही रुकना पड़ा। भूख और डर के बीच रात गुजारने के बाद जब सब कुछ सामान्य पाया गया तो यात्रियों ने राहत की सांस ली। सुबह 5 बजे धमकी देने वाले यात्री को फूलपुर पुलिस को सौंप दिया गया।

यात्री को पुलिस के हवाले कर सुबह भरी उड़ान

सुरक्षा एजेंसियों द्वारा क्लियरेंस मिलने के बाद फ्लाइट को दोबारा तैयार किया गया। जाने वाले 258 यात्रियों को फिर से विमान में बैठाया गया और आवश्यक सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन करने के बाद सुबह 7:30 बजे फ्लाइट बैंगलुरु के लिए रवाना हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+