UP Board Result 2023: तेजी से चल रही तैयारी, इस दिन जारी होगा रिजल्ट
यूपी बोर्ड 2023 रिजल्ट का इंतजार करें छात्रों के लिए एक अच्छी खबर है। इस माह के अंत तक उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा रिजल्ट जारी करने की बात सामने आ रही है।

यूपी बोर्ड परीक्षा देने वाले स्टूडेंट UP Board Result 2023 का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड द्वारा इसी महीने यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।
रिजल्ट तैयार करने के लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा तैयारी तेजी से चल रही है। यह भी कहा जा रहा है कि 27 अप्रैल या उससे पहले ही यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी किया जा सकता है।
यह भी बातें सामने आ रही हैं कि इस बार यूपी बोर्ड द्वारा दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट एक ही साथ जारी किया जाएगा। हालांकि अभी इस बात को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा कोई जानकारी नहीं दी गई है।
हालांकि यूपीएमएसपी द्वारा यह कहा गया है कि रिजल्ट जारी करने से पूर्व प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी और तिथि और समय की सही जानकारी साझा की जाएगी। ऐसे में अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि रिजल्ट कब तक जारी हो पाएगा।
दरअसल यूपी बोर्ड द्वारा 2022-23 सत्र की आयोजित हुई हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 58 लाख से अधिक छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया था। परीक्षा केंद्रों पर सरकार द्वारा नकल रोकने के व्यापक प्रबंध किए गए थे।
यूपी बोर्ड द्वारा आयोजित हाई स्कूल की परीक्षा में 3116487 और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 2769258 छात्र-छात्रा शामिल थे। परीक्षा संपन्न हो जाने के बाद 3.19 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन प्रारंभ हुआ।
बोर्ड द्वारा बताया गया कि प्रदेश के 258 केंद्रों पर 143933 परीक्षकों को यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं को जांच करने के लिए लगाया गया था। कहा जा रहा है कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन का कार्य पूरा हो चुका है।












Click it and Unblock the Notifications