UP News: रिंग रोड सर्विस लेन पर ट्रक से कुचलकर दो दोस्तों की मौत, गोद भराई से लौटते वक्त हुआ हादसा
UP News: वाराणसी में रिंग रोड फेज एक पर सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। रिंग रोड सर्विस लेन पर संदहा में एक तेज रफ्तार की ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों टक्कर मार दी।
टक्कर लगने के बाद तीनों युवक बाइक से गिर गए इस दौरान ट्रक ने दो युवकों को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई जबकी तीसरा गंभीर रूप से घायल है।

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के पास से मिले कागजात के आधार पर परिजनों को सूचना दी। वहीं घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है।
बताया जा रहा है कि चोलापुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी 18 वर्षीय लालू पुत्र राम भजन, उसी के गांव का रहने वाला 17 वर्षीय सनी और पिछवारी निवासी सुधीर कुमार आदि तीनों पलंबर का काम करते थे।
तीनों आपस में दोस्त थे और लालू की मौसी की लड़की की गोदभराई कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रविवार को सीओ गांव स्थित अपनी मौसी शीला के घर आए थे। मौसी द्वारा बताया गया कि सोमवार को उनकी मौसी ने उन्हें खाने के लिए खाना निकाला तो तीनों ने कहा कि रिंग रोड से टहल कर आते हैं।
टहलने की बात कह कर एक ही बाइक पर सवार होकर तीनों रिंग रोड की तरफ गए। बताया जा रहा है कि सीओ गांव में स्थित अंडरपास के समीप तीनों पहुंचे थे इसी दौरान हरहुआ की तरफ से संदहा की तरफ जा रही ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर लगने के बाद लालू और सुधीर अपनी दाहिनी तरफ गिर गए और ट्रक चालक उन्हें कुचलते हुए आग बढ़ गया। वहीं सनी भी गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद चौबेपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications