UP News: एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे सुसाइड केस में 7 महीने बाद जेल से रिहा हुए समर, देखें Video
UP News: फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे मौत प्रकरण में वाराणसी जिला जेल में बंद समर सिंह को गुरुवार को रिहाई मिल गई। जेल से रिहा होने के बाद भोजपुरी सिंगर समर सिंह अपने दोस्तों के साथ अपने गृह जनपद आजमगढ़ के लिए प्रस्थान कर गए।
जेल से बाहर निकलते समय मीडिया कर्मियों ने समर सिंह से बातचीत करने की कोशिश की लेकिन समर सिंह अपना चेहरा छुपाते हुए आगे बढ़ गए। वाहन में बैठने के बाद अपकमिंग एल्बम के बारे में पूछा गया जिस पर भी समर सिंह द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया।

दरअसल भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की लाश 26 मार्च 2023 को वाराणसी जनपद के सारनाथ में स्थित एक होटल के कमरे में मिली थी। लाश फांसी के फंदे से लटक रही थी ऐसे में पहले यह सूचना आई थी की आकांक्षा दुबे ने आत्महत्या किया है लेकिन बाद में आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे द्वारा हत्या का आरोप लगाया गया।
आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे द्वारा बताया गया था कि भोजपुरी सिंगर समर सिंह और उसके सहयोगी संजय सिंह द्वारा उनकी बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जाता था। उन लोगों ने ही उनकी बेटी की हत्या करवाई है। आकांक्षा दुबे की मां द्वारा मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस समर सिंह और संजय सिंह की तलाश में जुटी हुई थी।
उसके बाद अप्रैल महीने के प्रथम सप्ताह में समर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार समर को पुलिस ने अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया था। उसके बाद से ही भोजपुरी सिंगर समर सिंह जेल में बंद थे। मामले में पिछले सप्ताह प्रयागराज हाईकोर्ट द्वारा समर सिंह की जमानत मंजूर कर ली गई थी। न्यायालय द्वारा एक एक लाख के दो बांड जमा करने पर जमानत का आदेश दिया गया था। इसी कड़ी में गुरुवार को समर सिंह को रिहा कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications