UP Nikay Chunav 2023 : 12 मेयर व 676 पार्षद प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की CCTV कैमरे की निगरानी में हो रही
वाराणसी में मेयर और पार्षद प्रत्याशियों के नामांकन का समय सोमवार को समाप्त हो गया। मेयर पद के लिए 12 लोगों ने नामांकन दाखिल किया है।

UP Nikay Chunav 2023 : वाराणसी में मेयर और पार्षद प्रत्याशियों के नामांकन का समय सोमवार को समाप्त हो गया। नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को सायं काल तक नामांकन स्थलों पर नामांकन करने वालों की भीड़ दिखाई दी।
वाराणसी में महापौर के लिए 12 तथा मेयर के लिए अलग-अलग वार्ड से 676 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। नामांकन प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद मंगलवार को सुबह 10:00 बजे से नामांकन पत्रों की जांच प्रारंभ हो गई है।
अधिकारियों द्वारा बताया गया कि मेयर के लिए एडीएम कोर्ट में नामांकन किया गया था, वहां पर ही नामांकन पत्र जाचे जाएंगे। इसके अलावा सभी जोनल कार्यालयों पर भी नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।
यह भी कहा गया कि नामांकन पत्रों की जांच सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में की जाएगी। जांच के दौरान प्रत्याशी या उनके प्रस्तावक वहां मौजूद रह सकते हैं। नामांकन पत्रों की जांच पूरी करने के बाद स्वीकृत और निरस्त नामांकन पत्रों की सूची जारी की जाएगी।
मेयर के लिए इतने प्रत्याशियों ने किया है नामांकन
1. अशोक तिवारी भारतीय जनता पार्टी
2. अनिल श्रीवास्तव कांग्रेस
3. ओमप्रकाश सिंह समाजवादी पार्टी
4. सुभाष चंद्र मांझी बहुजन समाज पार्टी
5. शारदा टंडन आम आदमी पार्टी
6. हरीश मिश्रा अपना दल कमेरावादी
7. आनंद तिवारी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी
8. शमशेर खान उर्फ शहनाज इंडियन नेशनल समाज पार्टी
9. राम जी चौरसिया निर्दल
10. दीपक लाल अस्थाना निर्दल
11. वीरेंद्र कुमार गुप्ता निर्दल
12. ओम प्रकाश चौरसिया निर्दल
पार्षद के लिए ज़ोन वार नामांकन लिस्ट
1. दशाश्वमेध जोन 121 नामांकन
2. आदमपुर जोन 95 नामांकन
3. कोतवाली जोन 40 नामांकन
4. वरुणा जोन 196 नामांकन
5. भेलूपुर जोन 114 नामांकन












Click it and Unblock the Notifications