UP News: प्रयागराज जंक्शन पर फुट ओवर ब्रिज में लगी आग, मची अफरा-तफरी, चीखते-चिल्लाते भागे यात्री
UP News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में स्थित प्रयागराज जंक्शन के समीप फुट ओवर ब्रिज पर शनिवार की देर रात आग लग गई। आग लगने के बाद वहां अफरा तफरी मच गई। वहां से यात्री गुजर रहे थे और आग लगने के बाद वे भागने लगे।
यात्रियों द्वारा शोर मचाने के बाद आरपीएफ के जवानों को इसकी जानकारी हुई। उसके बाद यात्रियों को सुरक्षित वहां से हटाया गया। हटाने के बाद अग्निशमन के यात्रियों को भी इस मामले की जानकारी दी गई। बाद में कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया गया।

अधिकारियों द्वारा बताया गया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। रात में ही आग पर कब का लिया गया था। संभावना जताई जा रही है कि केबल से निकलने वाली चिंगारी के चलते फुट ओवर ब्रिज में आग लगी थी। हालांकि मामले की जांच की जा रही है।
रात 11:10 के आसपास लगी आग
बताया जा रहा है कि प्रयागराज जंक्शन पर फुट ओवर ब्रिज संख्या दो, जिसको लाइन शाह बाबा मजार पुल के नाम से भी जाना जाता है। इस फुट ओवर ब्रिज पर लगे हुए केबल से रात 11:10 बजे अचानक धुआं निकलने लगा। पकड़ धुआं निकलता देख इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी गई।
कंट्रोल रूम से लोग जब तक वहां पहुंचते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। आग लगने के बाद वहां से गुजर रहे यात्री चीखते चिल्लाते हुए भागने लगे। जानकारी मिलने के बाद रेलवे प्रशासन द्वारा वहां से लोगों का आवागमन रोक दिया गया।
उसके बाद जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड के कर्मचारी वहां पहुंचे। कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया गया। इस बारे में उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि फुट ओवर ब्रिज पर केबल में शार्ट सर्किट के चलते आग लगने की जानकारी मिली थी। उन्होंने यह भी बताया कि 15 मिनट में आग पर काबू पर लिया गया। इसके साथ ही आग क्यों और कैसे लगी इसकी जांच पड़ताल कराई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications