UP News: होटल के पनीर में चिकन के पीस, कहानी कुछ और, हकीकत CCTV में कैद
UP News: उत्तर प्रदेश में वाराणसी के शिवपुर इलाके में स्थित एक होटल में बुधवार रात उस समय हंगामा मच गया जब ग्राहकों को परोसे गए पनीर में चिकन के टुकड़े मिले। इस मामले में ग्राहकों द्वारा बताई गई कहानी मैनेजर के बयान के बाद हकीकत से परे नजर आ रही है।
Recommended Video
इस मामले का वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया था। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा था कि पनीर में चिकन मिलने का आरोप लगाते हुए ग्राहक होटल के मैनेजर और कर्मचारियों से कहासुनी कर रहे थे।

इस दौरान होटल के मैनेजर विनय यादव और कर्मचारी द्वारा ग्राहकों से माफी मांगी जा रही थी। वीडियो वायरल करने के साथ ही दावा किया गया की होटल में पर उसे गए पनीर में चिकन का पीस मिला हुआ था। होटल कर्मियों की लापरवाही से धर्म भ्रष्ट हुआ।
होटल मैनेजर ने बताई कहानी कुछ और
मामला प्रकाश में आने के बाद एडीएम सिटी आलोक वर्मा द्वारा पूरे मामले की जांच और कार्रवाई की बात कही गई। हालांकि ग्राहकों द्वारा इस मामले को लेकर पुलिस से कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है। वहीं होटल कर्मियों द्वारा शिकायत की बात कही जा रही है।
होटल के मैनेजर विनय यादव द्वारा मीडिया को बताया गया कि बुधवार की रात में कुल 9 लोग होटल में ठहरने के लिए आए हुए थे। उन लोगों द्वारा होटल में पांच कमरा बुक कराया गया जिसमें चार कमरों में दो-दो लोग चंदौली के चंद्र प्रकाश यादव नामक कस्टमर अकेले रहे।
मैनेजर द्वारा बताया गया की होटल में ठहरने के बाद उन लोगों द्वारा खाने का आर्डर दिया गया। ग्राहकों द्वारा रोटी तथा पनीर टिक्का लबाबदार का आर्डर दिया गया था। इसी दौरान होटल के बाहर से इन लोगों द्वारा चिकन का आर्डर दिया गया।
बाहर से चिकन मंगाए जाने के बाद होटल कर्मियों द्वारा उन्हें बाहर से खाना बना कर खाने से रोका गया। हालांकि ग्राहकों ने होटल से भी आर्डर दिया था ऐसे में कुछ देर बातचीत करने के बाद उनको चिकन अंदर लाने की अनुमति दे दी गई थी।
2 घंटे तक खाना खाने के बाद करने लगे हंगामा
विनय यादव का यह भी कहना है कि वेटर द्वारा जब उन्हें खाना परोसा गया इस दौरान उन लोगों ने बेटर से ही चिकन भी परोसने के लिए कहा था। उसके बाद सभी लोग खाना खाने लगते हैं और करीब 2 घंटे तक खाने के बाद अचानक पनीर में चिकन पीस होने की बात कह कर बुलाते हैं।
इस दौरान एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि बाहर से एक व्यक्ति दोनों हाथों में पॉलिथीन में कुछ सामान लेकर आ रहा है। होटल कर्मियों का दावा है कि बाहर से जो चिकन मंगाया गया था वही लाया जा रहा है।
कहा यह भी जा रहा है कि खाना खाने के साथ ही रुपया ना देना पड़े जिसके चलते ग्राहकों द्वारा इस तरीके का आरोप लगाया गया। फिलहाल इस पूरे मामले में एडीएम सिटी द्वारा जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच के बाद पूरा मामला सामने आ जाएगा।
-
उत्तर प्रदेश में नौ वर्षों में महिलाओं की कार्यबल भागीदारी में तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है। -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब












Click it and Unblock the Notifications