UP News: वाराणसी में झाड़ियों में मिला महिला का शव, सीसीटीवी की मदद से आरोपी तक पहुंची पुलिस
Varanasi, UP News: वाराणसी जनपद में टोटो चालक द्वारा टोटो में सवारी के रूप में बैठी महिला से लूटपाट के लिए उसकी हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद आरोपी द्वारा उसकी लाश को सुनसान स्थान पर फेंक दिया गया। महिला अपने घर से अस्पताल में भर्ती एक रिश्तेदार को देखने के लिए जा रही थी।
अस्पताल जाते समय उसने टोटो बुक कराया और उसे जा रही थी। इसी दौरान टोटो चालक की नियत बिगड़ गई। लंका थाना क्षेत्र में सुनसान स्थान पर पहुंचने के बाद टोटो चालक महिला के साथ लूटपाट करने लगा। महिला उसका विरोध करना शुरू की तो टोटो चालक ने ईंट से सिर कुंचकर उसकी हत्या कर दी।

महिला की हत्या करने के बाद आरोपी टोटल चालक उसके पर्स में रखे रुपए तथा अन्य सामान लूट लिया। उसके बाद टोटो से वह झाड़ियों में महिला की लाश को ले जाकर फेंक दिया और फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान हुई।
मूल रूप से चकिया के अमरा गांव की रहने वाली स्मिता सिंह लंका थाना क्षेत्र के रमना में स्थित शिव धाम कॉलोनी में पिछले 1 साल से किराए पर मकान लेकर रहती थीं। कोरोना के समय ही कोरोना से ग्रसित होने के चलते उनके पति की मौत हो गई थी। वहीं उनकी बेटी और बेटे बाहर रहकर नौकरी करते हैं।
बताया जा रहा है कि डाफी टोल प्लाजा के समीप स्थित एक अस्पताल में उनके एक परिचित रिश्तेदार भर्ती हैं। उन्हें को देखने के लिए स्मिता सिंह शनिवार को दोपहर करीब 11 बजे अपने घर से अस्पताल के लिए पैदल ही निकली थीं। घर से निकलने के बाद उन्होंने अस्पताल जाने के लिए एक टोटो बुक किया।
टोटो चालक उनको टोल प्लाजा की तरफ लेकर जा रहा था। रास्ते में सुनसान स्थान पर पहुंचने के बाद उसने टोटो रोक दिया और महिला के साथ लूटपाट करने लगा। बताया जा रहा है कि दौरान महिला द्वारा लूटपाट का विरोध किया गया तो उसने बगल में पड़े ईंट को उठाकर उसके सिर पर मार दिया।
टोटो चालक सिर पर तब तक मारता रहा जब तक महिला की मौत नहीं हो गई। महिला की मौत होने के बाद वह महिला के पास में रखे रुपए और जेवर लूट लिया और डेड बॉडी को टोटो में रखकर सुनसान स्थान पर गया और झाड़ी में फेंक कर फरार हो गया।
सीसीटीवी फुटेज से पकड़ा गया आरोपी
महिला जब देर तक घर नहीं पहुंची तो परिवार वालों को अनहोनी की आशंका हुई। उसके बाद परिजनों द्वारा पुलिस से शिकायत की गई। शिकायत के बाद पुलिस खोजबीन की। रात तक पता नहीं चला लेकिन रविवार को रमना इलाके में लाश मिली। उसके बाद आरोपी की तलाश की जाने लगी।
इस दौरान पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली। सीसीटीवी फुटेज में टोटो में बैठी हुई महिला दिखाई थी उसके बाद पुलिस ने ऑटो चालक को पड़कर उससे पूछताछ कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications