UP News: अजय राय ने PM Modi को दी चुनौती, कहा- अगर वो चुनाव जीते तो राजनीति छोड़ दूंगा, जानें और क्या बोले?

Varanasi UP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार वाराणसी से सांसद चुने जाने और पीएम पद की शपथ लेने के बाद मंगलवार को पहली बार वाराणसी आए थे। वाराणसी में के राजातालाब तहसील अंतर्गत मेहंदीगंज गांव में पीएम मोदी ने एक जनसभा को संबोिधित किया।

इस दौरान मेहंदीगंज से ही पीएम मोदी ने किसान सम्मान निधि की 17वी किस्‍त भी जारी की। इसके अलावा वाराणसी में दशाश्वमेघ गंगा आरती में भी पीएम मोदी शामिल हुए और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किए। वाराणसी में रात्रि विश्राम के बाद पीएम मोदी बुधवार को बिहार प्रस्‍थान कर गए।

up-news-ajay-rai-challenged-pm-modi-said-if-he-wins-the-election-i-will-leave-politics

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वाराणसी से जाने के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ने वाले इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार अजय राय ने पीएम को चैलेंज किया है। वाराणसी में पीएम मोदी की लोकप्रियता अब खत्‍म हो गई है।

यदि विश्वास नहीं होता तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस्तीफा देकर दोबारा वाराणसी से चुनाव लड़ लें। यदि चुनाव जीत जाते हैं तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। इसके अलावा आ जाए नहीं यह भी कहा कि प्रधानमंत्री काल वाराणसी में सिर्फ घूमने और इवेंट के लिए आए थे।

वाराणसी में घूमने और इवेंट पूरा करने के बाद प्रधानमंत्री वापस लौट गए। इस दौरान नजर आए नहीं यह भी कहा कि वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो दिवसी दौरे के दौरान आम जनता के हित की कोई बात नहीं की। उन्होंने बेनीपुर के मुन्नीलाल मौर्य का भी जिक्र किया।

कहा कि बेनीपुर के महेश पट्टी गांव में मुन्नीलाल मौर्य नामक एक व्यक्ति किसान थे जिनकी हाल ही में मौत हो गई थी। मेहंदी गंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा की है और वहां से 2 किलोमीटर दूरी पर किस के घर नहीं पहुंचे। किसान का नाम तक नहीं लिए।

अजय राय ने यह भी सवाल उठाया कि इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मां गंगा में डुबकी नहीं लगाई। वाराणसी के दशाश्वमेघ घाट पर जो इवेंट हुआ पुष्प वर्षा हुई वह सब दिखावटी था। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिखावटी गंगा आरती भी की।

वाराणसी में भ्रमण के दौरान प्रधानमंत्री ने कहीं भी बेरोजगारी और महंगाई का नाम तक नहीं लिया। इसके अलावा आज राय ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में गर्मी से लगातार मौतें हो रही हैं और निश्चित तौर पर हीट वेब से मारने की आशंका जताई जा रही है।

लेकिन सरकार द्वारा मुआवजा न देना पड़े इसलिए उन्हें हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक को शुगर आदि की बीमारी दिखाकर मौत का कारण बताया जा रहा है। हमारी मांग है कि सरकार एक श्वेत पत्र जारी करे और गर्मी से मरने वालों को मुआजवा दे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+