UP Board Result 2023: बोर्ड के अधिकारियों ने ट्वीट कर दी अहम जानकारी, जानिए क्या है ताजा अपडेट
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा बताया गया है कि यूपी बोर्ड रिजल्ट जब भी जारी होगा यथा समय लोगों को इसके लिए सूचित कर दिया जाएगा।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा अभी तक UP Board Result 2023 जारी किए जाने के डेट की घोषणा नहीं की गई है। हालांकि कई लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर लगातार अलग-अलग तिथियों में रिजल्ट घोषित होने की घोषणा की जा रही है।
यूपी बोर्ड रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार फैलाए जा रहे अफवाह को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा भी छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को जागरूक किया जा रहा है।
पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल करते हुए दावा किया गया था कि 5 अप्रैल को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा दसवीं और बारहवीं का परिणाम जारी किया जाएगा।
सोशल मीडिया पर अफवाह भरा मैसेज वायरल होने के बाद उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव द्वारा प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया गया कि अभी तक रिजल्ट जारी करने के तिथियों की घोषणा नहीं की गई है।
उन्होंने यह भी कहा था कि जब भी रिजल्ट जारी किया जाएगा तो उससे कुछ दिन पहले ही इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी। सोशल मीडिया पर जिस तरीके से लोगों द्वारा अलग-अलग तिथियों का दावा किया जा रहा है, वह गलत है।
वहीं इस दौरान उन्होंने यह भी कहा था कि सोशल मीडिया पर यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 को लेकर अफवाह फैलाने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। ऐसे लोगों की पहचान करने के बाद उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी।
यूपी बोर्ड के सचिव द्वारा ऐसी सूचना जारी किए जाने के बाद अफवाहों पर कुछ दिनों तक लगाम लग गया था, लेकिन फिर एक बार लोगों द्वारा अलग-अलग तिथियों में यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 जारी होने की घोषणा की जा रही है।
ऐसे में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद को एक बार फिर लोगों को जागरूक करने के लिए ट्वीट किया गया है। ट्वीट करते हुए बताया गया है कि यूपी बोर्ड 2023 का परीक्षा परिणाम घोषित करने की तिथि के संबंध में विभिन्न अनाधिकृत स्रोतों से प्रचारित सूचनाएं केवल अफवाह हैं।
ट्वीट में यह भी लिखा गया है कि परीक्षा परिणाम की तिथि के संबंध में यथा समय अवगत करा दिया जाएगा। बुधवार को दोपहर 12:40 बजे माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा यह ट्वीट किया गया जिस पर कई छात्रों द्वारा सवाल भी पूछे गए हैं।
फिलहाल यूपी बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने की तिथि की घोषणा अभी नहीं की गई है लेकिन रिजल्ट जारी होने के बाद आप उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in के अलावा upresults.nic.in आदि वेबसाइट पर अपना रिजल्ट आसानी से देख पाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications