UP Board Result 2023 Date: आज जारी हो सकती है डेट, UPMSP से ई-मार्कशीट भी डाउनलोड कर पाएंगे छात्र
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा रविवार को रिजल्ट जारी किए जाने के डेट की घोषणा की जा सकती है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट से ई-मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने के बाद छात्र यूपी बोर्ड रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। यूपी बोर्ड द्वारा अभी तक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा किया जा चुका है लेकिन UP Board Result 2023 Date की घोषणा नहीं की गई है।
यूपी बोर्ड से जुड़े सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट की मानें तो आज अर्थात रविवार को यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी किए जाने के देश की घोषणा की जा सकती है। ऐसे में आधिकारिक घोषणा हो जाने के बाद बताए गए समय पर छात्र अपना रिजल्ट देख पाएंगे।
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इस बार दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट एक साथ जारी किया जाएगा। यही कारण है कि थोड़ा समय लग रहा है लेकिन अब तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और इसी महीने 27 अप्रैल को रिजल्ट जारी किए जाने की संभावना जताई जा रही है।
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र-छात्राओं को मार्कशीट के लिए परेशान ना होना पड़े, इस बात को ध्यान में रखते हुए ई-मार्कशीट डाउनलोड करने का ऑप्शन भी यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर छात्रों को मिलेगा।
रिजल्ट जारी होने के बाद कोई भी छात्र उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in के रिजल्ट सेक्शन में जाकर वहां अपना रोल नंबर और स्कूल का कोड दर्ज कर ही ई- मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकता है।
यह भी बता दें कि यह ई-मार्कशीट डाउनलोड करने के अलावा मारपीट की मूल प्रति को प्राप्त करने के लिए छात्रों को अपने स्कूल में जाना पड़ेगा और मूल प्रति स्कूल के द्वारा ही छात्र-छात्राओं को प्रदान की जाएगी।
31 मार्च को ही पूरा हो गया मूल्यांकन: मालूम हो कि बोर्ड द्वारा 1 अप्रैल तक दसवीं बारहवीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर लिए जाने की बात कही थी हालांकि 1 दिन पहले 31 मार्च को ही उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य पूरा कर लिया गया था।
उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किए जाने के बाद उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के अधिकारियों द्वारा रिजल्ट जारी करने की तैयारियों पर विचार प्रारंभ हुआ। बोर्ड के सचिव द्वारा इसके बारे में पूर्व में जानकारी भी दी गई थी।
वहीं सोशल मीडिया पर कई यूजरों द्वारा भ्रामक मैसेज वायरल कर अलग-अलग तिथियों में यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी किए जाने की बात कही गई। जिसका खंडन बोर्ड सचिव दिव्य कांत शुक्ला द्वारा किया गया था।
यूपी बोर्ड के सचिव द्वारा पूर्व में भी बताया गया था कि जब भी यूपी बोर्ड जारी किया जाएगा उसके एक-दो दिन पूर्व अधिकारी घोषणा की जाएगी। आधिकारिक घोषणा किए जाने के बाद यूपी बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट पर रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।
फिलहाल परीक्षा देने के बाद 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं का रिजल्ट को लेकर किया जा रहा है इंतजार अब खत्म होने वाला है। रविवार को डेट की घोषणा होने के बाद यूपी बोर्ड के स्टूडेंट निर्धारित तिथि और समय पर यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपना रिजल्ट देख पाएंगे।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications