UP: रिश्ते के मामा ने मासूम भांजी से किया दुष्कर्म, पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा, लोग बोले- 'यह है योगी राज'
UP News: ननिहाल आई मासूम बच्ची के साथ रिश्ते के मामा ने दुष्कर्म किया। आरोपी मामा को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया।
UP Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में अपने ननिहाल में आई एक मासूम बालिका को पड़ोस के रहने वाले रिश्ते का मामा बहला फुसलाकर अपने घर ले गया। घर ले जाकर उसने मासूम बालिका संग दुष्कर्म किया और जब बालिका शोर मचाई तो वहां से फरार हो गया।
फरार होने के बाद परिवार के लोग वहां पहुंचे तो लहूलुहान स्थिति में बालिका को देखकर परिवार के लोग सन्न रह गए। उसके बाद लोग पुलिस को सूचना देने के साथ ही बालिका को अस्पताल में लेकर पहुंचे। नजदीकी निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद बालिका को जिला हायर हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया था।

परिवार वालों ने बताया कि आरोपी रिश्ते में मामा लगता था और बालिका को अपने साथ लेकर जा रहा था, ऐसे में उन लोगों को शक नहीं हुआ कि वह ऐसा कुछ कर सकता है। फिलहाल सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बालिका की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई।
मासूम बालिका के साथ रेप की सूचना मिलने के बाद वाराणसी कमिश्नरेट के गाेमती जोन के पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। बालिका के परिवार वालों के साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ किए। उसके बाद आरोपी की तलाश शुरु हुई।
पुलिस को चकमा देकर आरोपी भागता रहा हालांकि सर्विलांस और जांच के दौरान सामने आए अन्य तथ्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को शनिवार को चौखंडी रेलवे स्टेशन के समीप से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार करने के बाद पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 24 घंटे के अंदर रेप के आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद स्थानीय लोगों द्वारा कहा गया कि योगीराज में कोई भी अधिकारी पुलिस से बच नहीं सकता है।












Click it and Unblock the Notifications