वाराणसी में पिंडदान करने आये दो लोग गंगा नदी में डूबे, मचा हड़कंप, तलाश जारी
उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में पिंडदान करने पहुंचे दो लोग शनिवार को गंगा नदी में डूब गए। गंगा नदी में डूबे हुए दोनों लोगों की तलाश की जा रही है लेकिन अभी तक उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
डूबने वालों में एक 60 साल का बुजुर्ग और 12 साल का एक बच्चा शामिल है। फिलहाल घटना के बाद एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीम डूबे हुए दोनों लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

बताया जा रहा है कि अस्सी घाट पर सुबह बनारस के ठीक सामने 60 साल की बुजुर्ग जितेंद्र सिंह थापा शनिवार को स्नान कर रहे थे। परिवार के लोगों ने बताया कि जितेंद्र सिंह थापा को तैरने आता था ऐसे में वह तैरते हुए स्नान कर रहे थे।
लोगों ने बताया कि तैरते समय ही अचानक वह गंगा नदी में डूब गए। परिजनों को पहले लगा कि वह मजाक कर रहे हैं लेकिन काफी देर तक जब वह गंगा नदी से बाहर नहीं आए तो परिजन शोर मचाने लगे। उसके बाद नाव लेकर काफी खोजबीन की गई लेकिन उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।
इसी तरह वाराणसी में गंगा नदी के किनारे प्रहलाद घाट पर पूर्वजों का श्राद्ध करने आए वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के सोना तालाब इलाके का 14 वर्षीय अतुल भी गंगा नदी में स्नान करते समय डूब गया।
अतुल को डूबता देख उसके साथ मौजूद उसके परिवार के लोगों ने शोर मचाना शुरू किया लेकिन जब तक उसके पास नाविक बचाने के लिए पहुंचते तब तक वह गहरे पानी में चला गया था। अतुल के डूब जाने के बाद उसके परिवार के लोग रोते बिलखते नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications