सीवर पाइप लाइन की सफाई करने उतरे दो मजदूरों की मौत, NDRF ने निकाले शव

Varanasi News, वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में शुक्रवार की सुबह सीवर पाइप लाइन की सफाई करने के लिए टैंक के अंदर घुसे दो मजदूरों की मौत हो गई है। एनडीआरएफ (NDRF) और पुलिस ने पांच घंटे की मशक्कत के बाद दोनों मजदूरों के शव बाहर निकाल है।

सीवर की सफाई करने उतरे थे मजदूर

सीवर की सफाई करने उतरे थे मजदूर

जानकारी के अनुसार, वाराणसी जिले के कैंट थाना क्षेत्र के काली मंदिर स्थित एलएनटी द्वारा डाले गए सीवर पाइप लाइनों की सफाई करने का काम चला रहा है। सफाई करने के लिए बिहार के मोतिहारी निवासी राजेश और उमेश टैंक के अंदर घुसे थे। तभी अचानक एक ओर सड़क धंसने से तेज धारा के साथ मेनहोल में पानी आ गया। जिसमें दोनों मजदूर लापता हो गए। इस बात की सूचना जब सुबह पुलिस प्रशासन को लगी तो मौके पर कैंट सीओ पुलिस टीम के साथ, एनडीआरएफ फोर्स के साथ चेंबर में फंसे सफाई कर्मियों को बचाव में लगे थे। रेस्क्यू ऑपरेशन कर चेंबर से मलबा और पानी निकाला गया।

कड़ी मशक्कत के बाद निकाल बाहर

कड़ी मशक्कत के बाद निकाल बाहर

एनडीआरएफ और पुलिस की पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों मजदूरों के शवों को बाहर निकाल लिया। बता दें कि पुलिस ने दोनों मजदूरों के शव को जब एंबुलेंस में रखने का प्रयास किया तो आक्रोशित लोगों ने एंबुलेंस पर पथराव कर दिया। साथ ही सड़क को जाम कर हंगामा करने लगे। बीचबचाव करके पुलिस ने किसी तरह दोनों मजदूरों के शव को दीनदयाल अस्पताल भेजवाया।

जांच के बाद होगी कार्रवाई

जांच के बाद होगी कार्रवाई

इस घटना पर कैंट सीओ डा. अनिल कुमार ने बताया कि सुबह 6 पुलिस को सूचना मिली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस और एनडीआरएफ की टीम द्वारा कड़ी मश्क्कत के बाद दोनों मजदूरों के शवों को बाहर निकाल लिया गया है। सीओ अनिल कुमार ने यह भी कहा कि इस पुरी घटना की जांच की जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ़ मुकदमा लिखकर कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+