मंत्रोच्चारण और गंगा आरती के साथ काशी वासियों ने किया New Year 2022 स्वागत

गंगा आरती के साथ काशी वासियों ने किया New Year 2022 स्वागत

वाराणसी, 01 जनवरी: कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे और पाबंदियों के बीच लोगों ने नए साल 2022 का स्वागत तहे दिल से किया। इस दौरान जगह-जगह आतिशबाजियां छोड़ी गई तो कहीं-कही जश्न का माहौल रहा। तो वहीं, भगवान शिव की नगरी काशी में नए साल का स्वागत मंत्रोच्चारण और सुबह अस्सी घाट पर मां गंगा की आरती के साथ पारंपरिक रूप में किया गया। हालांकि, रात्रि कर्फ्यू के कारण रात के आयोजनों को समिति कर दिया गया था।

Traditional welcome of New Year 2022 with Ganga Aarti at Varanasi

वहीं, 31 दिसंबर 2021 को भी लोगों ने यादगार बनाने की तैयारियां की थी। वाराणसी शहर में संस्थाओं की ओर से विदा हो रहे साल को अलविदा कहने और नए साल के स्वागत के लिए कई सारे आयोजन किए गए। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में नए साल पर दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। तो वहीं, देश भर के कई राज्यों से श्रद्धालु गंगा आरती देखने और भगवान शिव शंकर के दर्शन करने के लिए बनारस पहुंचे।

आपको बता दें कि 31 दिसंबर और एक जनवरी को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने झांकी दर्शन के इंतजाम किया गया था। वहीं संकटमोचन, दुर्गाकुंड, बीएचयू विश्वनाथ, शूलटंकेश्वर महादेव समेत अधिकांश मंदिरों में दर्शन-पूजन के इंतजाम किए गए हैं। तो वहीं, नए साल का स्वागत अस्सी घाट पर मां गंगा की विशेष आरती के साथ किया गया। इस दौरान हर कोई बीते साल की विदाई और नए साल के आगाज को यादगार बनाने में जुटा हुआ दिखाई दिया।

Recommended Video

    Jammu Kashmir: Mata Vaishno Devi भवन में भगदड़, 12 श्रद्धालुओं की मौत,13 घायल | वनइंडिया हिंदी

    कोई डीजे की धुन पर थिरकते हुए 2022 में कदम रखने को बेताब था तो कोई गीत-गजलों की महफिल का हिस्सा बनने को आतुर। तो वहीं, नए साल का स्वागत करने के लिए गंगा पार रेती पर भी तैयारियां की गई हैं। इस दौरान अस्सी से लेकर दशाश्वमेध घाट के बीच ऊंट और घोड़े की सवारी के साथ ही लोग व्यंजनों का लुत्फ उठाते हुए देखे गए। रथयात्रा स्थित स्वास्तिक सेवाश्रम में साल 2021 की खट्टी-मिठी यादों संग नए साल का जश्न मनाया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+