वाराणसी : संतान के लिए लोलार्क कुंड में डुबकी, दिनभर लगी रही लंबी कतार

वाराणसी के भदैनी में स्थित लोलार्क कुंड में मन में संतान की इच्छा लिए हुए काफी संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा स्नान किया जा रहा है, गुरुवार की रात्रि में ही यहां पर लंबी कतार लग गई थी और शुक्रवार को दिन भर स्नान का दौर चल

वाराणसी, 02 सितंबर : मन में संतान की चाहत लिए हजारों दंपतियों द्वारा लोलार्क छठ पर्व पर वाराणसी के भदैनी स्थित लोलार्क कुंड में स्नान किया गया। ऐसी मान्यता है कि लोलार्क छठ पर्व पर कुंड में स्नान करने वाले दंपति को संतान की प्राप्ति होती है। ऐसे में वाराणसी ही नहीं मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड सहित अन्य राज्यों से भी काफी संख्या में पति पत्नी यह सब कुंड में स्नान करने के लिए पहुंचते हैं। गुरुवार को रात से ही यहां पर लंबी कतार देखने को मिली और रात्रि में स्नान का मुहूर्त प्रारंभ होने के बाद महादेव का नारा लगाते हुए दंपतियों द्वारा लोलार्क कुंड में स्नान करने का दौर शुरू हुआ जो शुक्रवार को रात्रि तक चलता रहेगा।

Bhadaini lolark kund varanasi

कुंड तक पहुंचने वाले सभी रास्तों पर लगी कतार
भदैनी में स्थित लोलार्क कुंड में स्नान करने के लिए लंका से अस्सी की तरफ आने वाले मार्ग, रविंद्रपुरी से शिवाला होते हुए भदैनी आने वाले मार्ग, सोनारपुरा से होते हुए भदैनी आने वाले मार्ग पर गुरुवार की रात से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। इन सभी रास्तों पर गुरुवार रात से लेकर शुक्रवार की दोपहर तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही। लोगों ने बताया कि यह भीड़ शुक्रवार की रात तक ऐसे ही लगी रहेगी और कुंड में स्नान करने का सिलसिला जारी रहेगा। स्नान करने के बाद दंपतियों द्वारा अपने कपड़े भी यहीं पर छोड़ दिये जाते हैं।

महारानी अहिल्याबाई होल्कर ने कराया था कुंड का सुंदरीकरण
ऐसी मान्यता है कि इस कुंड में लोलार्क छठ के दिन निसंतान दंपति द्वारा स्नान करने के बाद उन्हें संतान की प्राप्ति होती है। इसके पीछे लोगों द्वारा तरह-तरह के तर्क दिए जाते हैं। हालांकि यहां स्नान करने के बाद संतान प्राप्ति होने पर बच्चे के माता पिता उसका मुंडन भी यहां पर कराने आते हैं। बताया जाता है कि यह कुंड काफी पुराना है सदियों पहले एक बड़ा उल्कापिंड गिरने के चलते इस कुंड का निर्माण हुआ। बाद में जीर्ण शीर्ण स्थिति हो जाने के चलते महारानी अहिल्याबाई होल्कर द्वारा इसका सुंदरीकरण कराया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+