शख्स ने EVM के साथ PM की फोटो शेयर कर लिखा 'वाराणसी में चमत्कार...', पुलिस ने FIR दर्ज कर शुरू की जांच
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव संपन्न हो जाने के बाद कुछ लोग अब इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को लेकर सवाल उठा रहे हैं। हाल ही में EVM को लेकर एलन मस्क का जो बयान सामने आया है उससे हड़कंप मचा हुआ है।
इसी बीच वाराणसी में एक शख्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की फोटो को लगाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया और आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसके अलावा शख्स द्वारा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को लेकर सवाल उठाया गया है।

मामला जानकारी में आने के बाद जिला निर्वाचन कार्यालय ने शख्स के खिलाफ के दर्ज कराया है। दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। वहीं पुलिस द्वारा फेसबुक को यह पोस्ट डिलीट करने के लिए रिक्वेस्ट भी किया गया है।
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़े थे। वाराणसी से चुनाव जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार पीएम पद की शपथ ले चुके हैं। वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस की अजय राय को 152513 वोटो से चुनाव हराया है।
लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान 4 जून को मतगणना हुई और वाराणसी में इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस के प्रत्याशी अजय राय को 460457 वोट मिले जब की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 612970 वोट मिले। इस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से चुनाव जीत गए।
चुनाव परिणाम के बाद एक व्यक्ति ने फेसबुक पर ईवीएम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर पोस्ट कर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन पर सवाल उठाते हुए भ्रामक पोस्ट की। पोस्ट प्रकाश में आने के बाद जिला निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया।
फेसबुक पर फोटो पोस्ट करने के साथ यूजर ने लिखा है कि 'नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में किया एक बड़ा चमत्कार...'। इसके अलावा उन्होंने EVM को लेकर कई सवाल उठाए हैं जो भ्रामक हैं। मामले में लोकसभा आम चुनाव 2024 को लेकर जनता के बीच संवैधानिक संस्था के खिलाफ दुष्प्रचार को कानूनी अपराध बताते हुए कार्रवाई की मांग की गई है।
सोमवार की शाम को जिला निर्वाचन कार्यालय के ईवीएम पटल सहायक प्रदीप कुमार पाल ने वाराणसी के कैंट थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 66 सी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस और साइबर टीम उस व्यक्ति की तलाश में जुटी है।












Click it and Unblock the Notifications