स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने कहा, राहुल गांधी की तुलना मोहम्मद साहब से करें सलमान खुर्शीद

अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेन्द्रानंद सरस्वती ने सलमान खुर्शीद के द्वारा राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से किए जाने के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई गई।

Swami Jitendranand saraswati

अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेन्द्रानंद सरस्वती द्वारा वाराणसी में मंगलवार को सलमान खुर्शीद के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई गई। उन्होंने जहां कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद पर जुबानी हमला बोला वहीं राहुल गांधी पर भी उन्होंने जमकर निशाना साधा।

मोहम्मद साहब से कर सकते हैं राहुल गांधी की तुलना
उन्होंने कहा कि सलमान खुर्शीद द्वारा राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से की गई है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। सलमान खुर्शीद राहुल गांधी की तुलना मोहम्मद साहब से कर सकते हैं या किसी अन्य महापुरुष से कर सकते हैं। उन्होंने सलमान खुर्शीद पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि चमचागिरी और चरण चाटना आप की क्रिया हो सकती है, इसे सनातनी और हिंदू समाज बर्दाश्त नहीं करेगा।

Recommended Video

    सलमान खुर्शीद ने राहुल गाँधी की बजाई डफली, जितिन प्रसाद ने दिया ये जबाब

    कांग्रेस नहीं चाहती थी राम मंदिर पर न आए फैसला
    उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से करते समय यह कांग्रेस के लोग क्यों भूल जाते हैं कि रामसेतु मिथक है, रामायण मिथक है, राम काल्पनिक पुरुष थे, यह उपन्यास की कहानी है। कांग्रेस कभी नहीं चाहती थी कि राम जन्मभूमि पर फैसला आने पाए। फैसला आने के बाद राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण ना होने पाए। इसके लिए कौन से कुत्सित प्रयास कांग्रेस के लोगों ने नहीं किया। आगे उन्होंने कहा कि यह हिंदू समाज कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगा कि किसी घोर अय्याश, चरित्रहीन व्यक्ति और वर्णसंकर परिवार की तुलना भगवान राम से की जाए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+