Varanasi से कटरा के बीच दो दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें शेड्यूल
मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए Varanasi से कटरा के बीच त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी
Varanasi से कटरा के बीच उत्तर रेलवे द्वारा त्यौहार स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है। यह ट्रेन त्यौहार को देखते हुए मां वैष्णो देवी दर्शन के लिए जाने हेतु श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चलाई गई है। उत्तर रेलवे द्वारा जारी सूचना में बताया गया कि स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 04211/04212 वाराणसी से कटरा के 26 और 27 अक्टूबर को संचालित की जाएगी।

26 अक्टूबर को वाराणसी से करेगी प्रस्थान
रेलवे द्वारा जारी सूचना में बताया गया कि त्योहार स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 04211 26 अक्टूबर को सायं काल 4:15 बजे वाराणसी से श्री माता वैष्णो देवी कटरा के लिए प्रस्थान करेगी। वाराणसी से प्रस्थान करने के बाद यह ट्रेन 27 अक्टूबर को शाम 6:30 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। कटरा रेलवे स्टेशन से यही ट्रेन वापसी में गाड़ी संख्या 04212 बनकर 27 अक्टूबर को रात्रि 9:30 बजे प्रस्थान करेगी जो दूसरे दिन अर्थात 28 अक्टूबर को रात 11:35 बजे वाराणसी रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी।
इन स्टेशनों पर होगा ट्रेन का ठहराव
वाराणसी से श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन के लिए संचालित होने वाली इस त्यौहार स्पेशल ट्रेन में वातानुकूलित, शयनयान और सामान्य श्रेणी के डिब्बे रहेंगे। जारी सूचना में बताया गया कि यह ट्रेन आगमन और प्रस्थान के समय प्रतापगढ़, रायबरेली, लखनऊ, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, यमुनानगर जगाधरी, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी और उधमपुर स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव होगा।












Click it and Unblock the Notifications