सपा ने Varanasi से शुरू किया जातीय जनगणना संगोष्ठी, पूर्वांचल के इन जिलों में भी होगा कार्यक्रम

समाजवादी पार्टी द्वारा शुक्रवार को वाराणसी से जातीय जनगणना के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए संगोष्ठी का शुभारंभ किया।

Samajwadi Party Varanasi News

जातीय जनगणना कराने के लिए समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र Varanasi से लोगों को जागरूक करने के लिए संगोष्ठी कार्यक्रम शुरू की। पार्टी के नेताओं द्वारा ब्लॉक वार संगोष्ठी करते हुए जातीय जनगणना के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। वाराणसी के अलावा सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही और प्रयागराज में भी संगोष्ठी की जानी है।

गणना के बाद आबादी के हिसाब से मिले हक

गणना के बाद आबादी के हिसाब से मिले हक

शुक्रवार को वाराणसी में प्रेस वार्ता करते हुए समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एमएलसी राजपाल कश्यप ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा सबका साथ सबका विकास की बात कही जाती है लेकिन जब तक जातीय जनगणना नहीं की जाती तब तक सबका विकास नहीं हो सकता है। उन्होंने बताया कि जातीय जनगणना काफी जरूरी है और इसके लिए बहुत पहले से ही मांग की जा रही है। भारतीय जनता पार्टी को चाहिए कि जातीय जनगणना कराने के बाद आबादी के हिसाब से सबको सबका हक दे देना चाहिए। कहा कि जब तक भारतीय जनता पार्टी द्वारा जातीय जनगणना नहीं कराई जाता है, तब तक समाजवादी पार्टी के नेता जाति जनगणना के लिए संघर्ष करते रहेंगे।

जातियों को लड़ा कर सरकार बना रही बीजेपी

जातियों को लड़ा कर सरकार बना रही बीजेपी

राजपाल कश्यप द्वारा सवाल किया गया कि जब देश में जीव-जंतु और पेड़-पौधों की गणना की जा रही है तो आखिर जातीय जनगणना क्यों नहीं की जा रही है। कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी जातियों को आपस में लड़ा कर अपनी सरकार बना रही है। जनता को 5 किलो राशन का आश्वासन देकर भारतीय जनता पार्टी ने देश बेच दिया। पत्रकार वार्ता के दौरान एमएलसी राजपाल कश्यप द्वारा यह भी कहा गया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा सरकारी संस्थानों को निजी हाथों में बेचा जा रहा है। रोजगार नहीं होने के चलते नौजवान काफी परेशान हैं और किसानों की स्थिति भी दिनों दिन काफी खराब होती जा रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है, प्रदेश में जंगलराज आ गया है।

प्रयागराज में 5 मार्च को समाप्त होगा यह अभियान

प्रयागराज में 5 मार्च को समाप्त होगा यह अभियान

जातीय जनगणना करवाने के लिए समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर राजपाल कश्यप की अगुवाई में शुक्रवार को वाराणसी में इसकी शुरुआत कर दी गई। वाराणसी में 2 दिनों तक लोगों को जातीय जनगणना और लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के बाद 26 और 27 फरवरी को सोनभद्र में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सोनभद्र में दो दिवसीय कार्यक्रम संपन्न हो जाने के बाद 28 फरवरी और 1 मार्च को मिर्जापुर जनपद तथा 2 और 3 मार्च को भदोही जनपद में यह कार्यक्रम आयोजित होगा। वाराणसी सोनभद्र मिर्जापुर और भदोही के लोगों को के प्रति जागरूक करने के बाद 4 और 5 मार्च को प्रयागराज में पार्टी के नेताओं द्वारा संगोष्ठी आयोजित की जाएगी और प्रयागराज में इस कार्यक्रम का समापन हो जाएगा।

Recommended Video

      वाराणसी: बीजेपी सरकार जाति जनगणना की ध्रुव विरोधी है-राजपाल कश्यप

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+