अब घर बैठे करें Shri Kashi Vishwanath के दर्शन, मंदिर प्रशासन ने शुरू की नई सुविधा

श्री काशी विश्वनाथ न्यास द्वारा यूट्यूब के माध्यम से बाबा का लाइव दर्शन पुनः प्रारंभ कराया गया है। अब दर्शनार्थी घर बैठे भी बाबा का दर्शन आसानी से कर पाएंगे।

Kashi Vishwanath

द्वादश ज्योतिर्लिंग में से एक Shri Kashi Vishwanath धाम में दर्शन करने वालों को लोगों के लिए अच्छी खबर है। बाबा के भक्त अब ऑनलाइन माध्यम से बाबा का दर्शन कर सकते हैं। श्री काशी विश्वनाथ नामक यूट्यूब चैनल पर लाइव दर्शन प्रारंभ हो चुका है। मंदिर प्रशासन द्वारा जारी सूचना में बताया गया है कि भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। ऐसे में दुनिया के किसी भी कोने में बैठा भक्त अब किसी भी समय बाबा का ऑनलाइन दर्शन कर सकता है।

जून माह से बंद था लाइव दर्शन
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा द्वारा बताया गया कि इसके पूर्व में टाटा स्काई से विश्वनाथ मंदिर प्रशासन का अनुबंध था। किन्ही कारणों से पिछले साल जून माह में अनुबंध समाप्त हो गया उसके बाद से बीते जून महीने से ही लाइव दर्शन पूरी तरह से बंद है। टाटा स्काई द्वारा लाइव दर्शन बंद किए जाने के बाद अभी तक श्री काशी विश्वनाथ धाम का लाइव दर्शन नहीं हो पा रहा था। ऐसे में मंदिर प्रशासन द्वारा भक्तों को बाबा का ऑनलाइन दर्शन कराने के लिए यह फैसला लिया गया है।

अब मंदिर न्यास ने शुरू की नई व्यवस्था
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा द्वारा बताया गया कि टाटा स्काई से अनुबंध समाप्त हो जाने के बाद श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा स्वयं दर्शनार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए न्यास के पास उपलब्ध संसाधनों के आधार पर श्री काशी विश्वनाथ का लाइव दर्शन फिर से प्रारंभ किया जा रहा है। जो भी दर्शनार्थी घर बैठे बाबा का दर्शन करना चाहते हैं वह श्री काशी विश्वनाथ के यूट्यूब चैनल- पर किसी भी समय पहुंचकर बाबा का दर्शन कर सकते हैं।

Recommended Video

    जब भगवान को भी लगी ठंड! मंदिरों में पहनाए गए गर्म कपड़े...

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+