तब ठेके पर कराई जाती थी नकल और अब नकल की जरूरत नहीं :- माध्यमिक शिक्षा मंत्री
उत्तर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी वाराणसी में मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के स्तर में काफी सुधार हुआ है, पहले की सरकारों में ठेके पर नकल कराई जाती थी
उत्तर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी रविवार को वाराणसी पहुंचीं। वाराणसी में मीडिया कर्मियों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पहले के समय में स्कूलों में ठेके पर नकल कराई जाती थी। आज का माहौल बदल चुका है और आज बच्चों को नकल करने की जरूरत ही नहीं पड़ती है। उन्होंने यह भी कहा कि सभी स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं और परीक्षाएं कैमरे की निगरानी में संपन्न हो रही हैं। इन सबके बीच रिजल्ट 98% रहा, इससे बड़ी सीख और उदाहरण क्या हो सकता है।

मुलायम सिंह यादव के स्वस्थ होने की कामना
गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को लेकर पूछे गए प्रश्न पर उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव के ठीक होने के लिए ईश्वर से कामना करते हैं, वह जल्द से जल्द स्वस्थ होकर अपनी पार्टी का नेतृत्व करना शुरू करें और आगे भी करते रहें यही ईश्वर से हमारी प्रार्थना है। जनसंख्या नियंत्रण के मामले को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि यह सरकार का विषय है और जनसंख्या नियंत्रण पर सरकार द्वारा ही निर्णय लिया जाएगा।
विभागीय समीक्षा करने आई हैं वाराणसी
माध्यमिक शिक्षा मंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी ने कहा कि उन्हें पूरे उत्तर प्रदेश का दायित्व मिला है और वाराणसी भी यूपी में ही है, ऐसे में वाराणसी में आयाजित कुछ कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ ही विभागीय समीक्षा करने के लिए वे वाराणसी आई हैं। अधिकारियों संग बैठक कर विभागीय समीक्षा करने के अलावा माध्यमिक शिक्षा मंत्री विभूति चिंतामणि के उत्सव में सम्मिलित होंगी। वाराणसी पहुंचने के बाद संस्कृत के शिक्षकों द्वारा अपने वेतन से संबंधित एक ज्ञापन भी माध्यमिक शिक्षा मंत्री को दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications