जैसे ही चंद्रयान-3 चांद पर उतरा, बैंड बजाकर डांस करने लगे ये छोटे-छोटे स्कूली बच्चे, देखें Video

चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने के बाद पूरे देश में उत्सव का माहौल है। देशवासियों द्वारा इस बड़ी उपलब्धि के लिए जश्न मनाया जा रहा है। वाराणसी समेत आसपास के जनपदों में भी लोगों द्वारा आतिशबाजी करके एक दूसरे को बधाई दी जा रही है। इसी बीच वाराणसी जनपद की सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। [Video नीचे है।]

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने के बाद स्कूली बच्चे डांस करने लगे। इस दौरान कुछ बच्चे बैंड बजा रहे हैं तो कुछ लोग डांस कर रहे हैं। जश्न मना रहे इन बच्चों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों द्वारा इनकी खूब सराहना की जा रही है।

school-children-started-dancing-chandrayaan-3-landed-on-the-moon-video-viral

दरअसल, मंगलवार को यूपी सरकार की ओर से सभी स्कूल-कॉलेजों को बच्चों को चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग दिखाने का निर्देश दिया गया था। ऐसे में उत्तर प्रदेश के स्कूलों और कॉलेजों में बुधवार को शाम को बच्चों को बुलाया गया और उन्हें इसका लाइव प्रसारण दिखाया जा रहा था।

इसी कड़ी में वाराणसी जिले के चोलापुर विकास खंड के चंद्रावती स्थित प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को भी शिक्षकों ने बुलाया था। चंद्रयान-3 की लैंडिंग से पहले स्कूल में बच्चों द्वारा चंद्रयान की तस्वीर बनाई गई और शिक्षकों की मदद से ब्लैक बोर्ड पर चंद्रयान भी लिखा गया।

इसके बाद जब इसरो द्वारा चंद्रयान की लैंडिंग लाइव शुरू की गई तो स्कूल के कुछ बच्चे जहां चंद्रयान की लैंडिंग देखने लगे, वहीं कुछ बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर चंद्रयान की सफलता के लिए प्रार्थना करने लगे। इसका वीडियो स्कूल की सहायक अध्यापिका डॉ. सुमन चौबे ने ट्विटर पर भी शेयर किया है।

उसके बाद जैसे ही चंद्रयान चंद्रमा पर उतरा, उसके तुरंत बाद कुछ बच्चों ने बैंड बजाना शुरू कर दिया और कुछ बच्चों ने डांस करना शुरू कर दिया। बच्चों के जश्न मनाते समय का वीडियो बनाकर सहायक अध्यापिका ने ट्वीट किया, जिसके बाद बच्चों के इस वीडियो को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर कई लोगों ने शेयर किया। वीडियो देखने के बाद लोग बच्चों की खूब सराहना कर रहे हैं।

Recommended Video

    जैसे ही चंद्रयान-3 चांद पर उतरा, बैंड बजाकर डांस करने लगे ये छोटे-छोटे स्कूली बच्चे

    देखें Video

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+