Budget 2019: सपाइयों ने बांटे लॉलीपॉप, कहा- फिर बेवकूफ बनाना चाहती है मोदी सरकार
Varanasi news, वाराणसी। मोदी सरकार के आखिरी बजट पर एक तरफ जहां मोदी सरकार चारों तरफ वाहवाही लूट रही है। वहीं, दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में इस बजट को लेकर सपा समर्थक सड़कों पर उतर आए। सपा समर्थकों ने हाथों में पंपलेट और पोस्टर लेकर इस बजट को लॉलीपॉप बताते हुए जमकर नारेबाजी की। यही नहीं लोगों को लॉलीपॉप भी बांटते नजर आए।

2014 की तरह फिर बनाया बेवकूफ
सपा के पूर्व पार्षद रविकांत विश्वकर्मा ने कहा कि मोदी सरकार का यह बजट लोगों को बेवकूफ बनाने वाला है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जिस तरीके से 2014 के चुनाव में जीत के बाद लगातार आम जनता को लॉलीपॉप थमाती आई है, उसी तरह से अपने अंतरिम बजट में भी उन्होंने किसानों, प्राइवेट संस्थानों में काम करने वाले लोगों, गर्भवती महिलाओं को लॉलीपॉप थमाकर 2019 के चुनाव जीतने का शिगूफा छोड़ा है।

2019 चुनाव में जवाब देगी जनता
सपा नेता किशन दीक्षित ने कहा कि यह चुनावी लॉलीपॉप मोदी के क्षेत्र में काम करने वाला नहीं है। मोदी सरकार ने जिस तरीके से अभी तक देश की जनता को बेवकूफ बनाया है वैसे ही एक बार फिर बेवकूफ बनाना चाहती है, लेकिन पीएम की काशी के लोग समझ चुके है और जनता 2019 में इसका जबाब देने को तैयार हो चुकी है।

मोदी सरकार का अंतरिम बजट
बता दें, केंद्र सरकार ने शुक्रवार को अपना अतंरिम बजट पेश किया। इस बजट में केंद्र सरकार ने कई बड़ी योजनाओं का ऐलान किया। अतंरिम बजट के बाद देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, इस बजट में सबका ध्यान रखा गया है। इस बजट से सभी वर्गों को राहत देने की कोशिश की गई है। इस बजट में किसान उन्नति से लेकर, कारोबारियों की प्रगति तक, इनकम टैक्स से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक, हाउसिंग से लेकर हेल्थ केयर तक, इकोनॉमी को नई गति से लेकर न्यू इंडिया के निर्णाण तक, सभी का ध्यान रखा गया है। पूरी खबर पढ़ें: Budget 2019: बजट में सबको राहत देने की कोशिश की गई: PM मोदी












Click it and Unblock the Notifications