Varanasi में श्रद्धालुओं के लिए तैयार हो रहा रोप-वे आस्था और टेक्नोलॉजी का अद्भुत संगम: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में कैंट रेलवे स्टेशन से गोदौलिया तक बनने वाले रोपवे को आस्था और टेक्नोलॉजी का अद्भुत संगम बताया है। पीएम ने एक ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए यह लिखा है।

Varanasi में बनने वाले रोपवे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आस्था और टेक्नोलॉजी का अद्भुत संगम बताया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा किए गए ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए बुधवार को पीएम मोदी ने लिखा कि ' आस्था और टेक्नोलॉजी का अद्भुत संगम! वाराणसी में तैयार हो रहे इस रोप-वे से श्रद्धालुओं के लिए यात्रा का अनुभव बहुत रोचक और यादगार तो होगा ही, इससे बाबा विश्वनाथ के दर्शन में भी उन्हें बहुत सुविधा होगी।'

644 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा रोप-वे
वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन से गोदौलिया तक बनने वाले इस रोपवे की लागत 644.49 करोड़ रुपए बताई जा रही है। कैंट रेलवे स्टेशन से गोदौलिया तक 3.8 किलोमीटर की दूरी में रोपवे के कुल 5 स्टेशन बनेंगे। कैंट रेलवे स्टेशन और गोदौलिया के अलावा काशी विद्यापीठ रथयात्रा और गिरजाघर में रोपवे के स्टेशन बनाए जाएंगे। रोपवे का निर्माण हो जाने के बाद कैंट रेलवे स्टेशन से गोदौलिया की दूरी महज 15 मिनट में पूरी हो जाएगी। दो साल में बनकर तैयार होने वाले रोपवे के जरिए एक ट्रॉली में 10 यात्री सवार हो सकेंगे और एक घंटे में दोनों तरफ से करीब 6000 यात्री सफर कर पाएंगे। रोपवे स्टेशन पर लिफ्ट, एस्केलेटर, बैगेज स्कैनर, ऑटोमैटिक गेट क्लोजर, ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन और लॉकर रूम आदि के साथ-साथ रेस्टोरेंट, सोवैनीर शॉप, एटीएम और कई अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।

विश्वनाथ मंदिर के मॉडल पर बनाया जाएगा स्टेशन
रोपवे स्टेशन और ट्राली पर देश की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक नगरी काशी की झलक देखने को मिलेगी। योजना के अनुसार गोदौलिया स्टेशन काशी विश्वनाथ मंदिर के मॉडल पर बनाया जाएगा। इसी तरह कैंट स्टेशन पर गंगा और काशी के महापुरुषों के चित्र उकेरे जाएंगे। सभी स्टेशनों पर काशी की कला, धर्म और संस्कृति की झलक दिखेगी। इससे रोपवे से यात्रा करने वाले लोगों को यात्रा के दौरान काशी में होने का अहसास होगा। प्रतिदिन 16 घंटे तक रोपवे का चालू रखा जाएगा।
24 मार्च को पीएम ने किया था शिलान्यास
पीएम मोदी ने 24 मार्च को अपने वाराणसी दौरे के दौरान इस परियोजना की आधारशिला रखी थी। वाराणसी में बनने वाले देश के पहले पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे की ट्रॉलियों को 150 फीट की ऊंचाई से संचालित किया जाएगा। इस लिहाज से कैंट रेलवे स्टेशन, काशी विद्यापीठ, रथ यात्रा, गिरजाघर व गोदौलिया चौराहे पर बनने वाले रोपवे स्टेशन की ऊंचाई 150 फीट तक होगी। यात्रियों की सुविधा के लिए हर डेढ़ से दो मिनट के अंतराल पर एक ट्रॉली उपलब्ध रहेगी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications