Raksha Bandhan 2023: बाजार में छाई चंद्रयान 3 वाली राखी, पीएम मोदी और सीएम योगी वाली राखी की भी बढ़ी डिमांड
Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन पर्व के ठीक पहले चंद्रमा पर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के बाद बाजारों की रौनक बढ़ गई है। खास तौर पर जब यह बातें प्रकाश में आईं की चंदा मामा को धरती से रक्षाबंधन के रूप में चंद्रयान भेजा गया है। ऐसे में रक्षाबंधन पर्व पर चंद्रयान वाली राखी की डिमांड काफी बढ़ गई।
वाराणसी के बाजारों में चंद्रयान 3 वाली राखियों की डिमांड काफी अधिक है। वाराणसी की अधिकतर दुकानों में चंद्रयान 3 वाली राखियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। दुकानदारों द्वारा रंग बिरंगी और आकर्षित करने वाली राखियों से दुकानों को सजाया गया है। खास तौर पर बहने अपने भाई की कलाई में चंद्रयान 3 वाली राखी बांधने की इच्छा जता रही हैं।

दुकानदारों का कहना है कि राखी की खरीदारी के लिए आने वाली महिलाओं या फुटकर दुकानदारों द्वारा भी चंद्रयान 3 वाली राखी की डिमांड की जा रही है। ऐसे में डिमांड अधिक होने से जहां से राखियों का निर्माण कराया जा रहा है वहां इसके प्रोडक्शन भी बढ़ाने के लिए कहा गया है। थोक दुकानदारों का कहना है कि इस बार सर्वाधिक डिमांड चंद्रयान 3 वाली राखियों की है।
वाराणसी के दुकानदारों का कहना है कि जब चंद्रमा पर चंद्रयान 3 की लैंडिंग हुई उसी के बाद इस बात का अंदाजा लग गया था कि इस बार मार्केट में चंद्रयान 3 की राखियों की डिमांड काफी अधिक रहेगी। ऐसे में अधिकतर दुकानदारों और डिजाइनरों द्वारा चंद्रयान 3 प्रिंटेड राखियां तैयार की जाने लगी थी। मार्केट में उतरने के बाद इन राखियों ने धूम मचा रखा है।
पीएम मोदी और सीएम योगी प्रिंटेड राखियां भी पीछे नहीं
दुकानदारों द्वारा यह भी बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो प्रिंटेड की राखियां भी कम नहीं हैं। इस साल भी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की तस्वीर लगी राखियों को बहनों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। ऐसे में इन राखियों की डिमांड लगातार इस साल भी जारी है।
दुकानदारों द्वारा यह भी बताया गया कि पिछले साल भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो प्रिंटेड राखियों की डिमांड मार्केट में काफी देखी गई थी। कुल मिलाकर इस बार चंद्रयान 3 और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो प्रिंटेड राखियों के चलते दुकानदारों की बल्ले बल्ले है। मार्केट में इस तरह की राखियां धूम मचाई हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications