वाराणसी न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

काशी विश्वनाथ के दर्शन के बाद प्रियंका करेंगी वाराणसी में लोकसभा चुनाव के प्रचार की शुरुआत

Google Oneindia News

Varanasi News, वाराणसी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की बोट यात्रा का बुधवार को अंतिम दिन है। इस यात्रा के तीसरे दिन और आखिरी दिन प्रियंका गांधी पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंच रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी का संसदीय क्षेत्र होने के कारण लोकसभा चुनाव से पहले प्रियंका गांधी के इस दौरे को काफी अहम माना जा रहा है। इस दौरान प्रियंका गांधी पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पैतृक निवास पर पहुंचेंगी। कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के स्‍वागत के लिए यहां तैयारियां पूरी हो गई हैं।

लाल बहादुर शास्त्री के पैतृक निवास पहुंच प्रियंका

लाल बहादुर शास्त्री के पैतृक निवास पहुंच प्रियंका

20 मार्च को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बोट से पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंच रही हैं। बता दें कि प्रियंका चुनार से सड़क मार्ग से सुबह 10:45 पर रामनगर पहुंचेगी। यहां पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पैतृक निवास पर जाएंगी और आवास पर स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी। 11:15 पर रामनगर से नाव से रवाना होकर 11:25 पर अस्सी घाट पहुचेंगी। यहां जैन समुदाय और महिलाओं के साथ ही नाविक समाज से मिलेंगी।

रोड-शो करेंगी प्रियंका

रोड-शो करेंगी प्रियंका

अस्सी घाट से 12 बजे से रवाना होकर 12:45 पर वो दशाश्वमेध घाट पहुचेंगी और अस्सी से दशाश्वमेध घाट तक गंगा किनारे रहने वालों से मिलते हुए जाएगी। दशाश्वमेध घाट से प्रियंका गांधी श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के लिए रवाना होंगी। 1.30 पर प्रियंका श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर दर्शन पूजन करेंगी और साथ ही दर्शन के बाद वहां से रवाना होकर 2.30 पर कबीरचौरा मार्ग होते हुए पिपलानी कटरा के सरोजा पैलेस आएंगी। सरोजा पैलेस पहुंचने के लिए करीब 3 किमी. प्रियंका गांधी पूरे रास्ते में रोड-शो भी करेंगी।

शहीदों के घर भी जाएंगी प्रियंका गांधी

शहीदों के घर भी जाएंगी प्रियंका गांधी

इस दौरान करीब 5 हजार कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगी। यहां के सम्बोधन के बाद प्रियंका पुलवामा में शहीद हुए परिजनों के घर जाएगी। जिसमें सबसे पहले पड़ाव के अवधेश यादव, चौकाघाट के एयर क्रैश पायलट विशाल पांडेय और चौबेपुर के तोफापुर ले शहीद रमेश यादव के परिजनों से मिलेंगी। यही से प्रियंका गांधी दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगी। इसके लिए एसपीजी ने वाराणसी में डेरा डाल दिया है और सरोज पैलेस को अपने कब्जे में ले लिया है।

ये भी पढ़ें:-विंध्यवासिनी देवी के प्रियंका गांधी ने किए दर्शन, विजिटर्स बुक में लिखी ये बातये भी पढ़ें:-विंध्यवासिनी देवी के प्रियंका गांधी ने किए दर्शन, विजिटर्स बुक में लिखी ये बात

Comments
English summary
priyanka gandhi rally s third day varanasi
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X