Varanasi पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, एयरपोर्ट पर सीएम की अगवानी, काशी को देंगे करोड़ों की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी की जनता को करोड़ों की सौगात देने के लिए वाराणसी पहुंच गए हैं। वाराणसी एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य नेताओं ने उनकी अगवानी की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र Varanasi में एक दिवसीय दौरे पर शुक्रवार सुबह 9:40 बजे वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। वाराणसी एयरपोर्ट के एप्रन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य मंत्री और जिले के आला अधिकारियों ने उनकी अगवानी की। वाराणसी एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10:00 बजे वाराणसी पुलिस लाइन के लिए प्रस्थान किए। वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 1780 करोड़ की 28 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
Recommended Video

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी में 1780 करोड़ रुपए की लागत की 28 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसमें और रोपवे के अलावा सिगरा स्टेडियम में 300 करोड़ रुपए की लागत से वर्ल्ड क्लास इनडोर स्टेडियम का निर्माण, 308 करोड रुपए में वाराणसी के भगवानपुर में 55 एमएलडी शोधन क्षमता वाला सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, वाराणसी के इसरवार गांव में नवनिर्मित एचपी का बॉटलिंग प्लांट, ग्रामीण पेयजल स्कीम के तहत 46.49 करोड़ का प्रोजेक्ट, वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 29 करोड़ रुपए से तैयार एटीसी टावर सहित कुल 28 प्रोजेक्ट शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- PM Varanasi visit: पीएम नरेंद्र मोदी आज वाराणसी के दौरे पर, जानिए क्या है एजेंडा












Click it and Unblock the Notifications