रेप पीड़िता से घूस लेते कैमरे में कैद हुआ दरोगा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

Varanasi news, वाराणसी। काशी के लोहता थानाक्षेत्र में एक दरोगा के रेप पीड़िता से रिश्वत लेने का मामला सामने आया है। दरोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। इस मामले में एसएसपी ने दरोगा को सस्पेंड कर दिया है।

policeman taking bribe from physical attack victim video viral

क्या है पूरा मामला

18 सितंबर 2018 को लोहता थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने नबीन कुरैशी के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसी मामले में मुकदमा लिख लेने के कई दिन बाद भी जब आरोपी पकड़ा नहीं गया तो दरोगा शमशेर रेप आरोपी की गिरफ्तारी के बाबत रेप पीड़िता के घर पैसे लेने आ पहुंचे। तय बात के मुताबिक रेप पीड़िता ने दरोगा को रुपये दिये। इसके बाद रेप आरोपी को जल्द पकड़ लेने के वादे के साथ दरोगा शमशेर वहां से निकल लिये। हालांकि, दरोगा की ये करतूत कैमरे में जरूर कैद हो गई।

policeman taking bribe from physical attack victim video viral

एसएसपी ने किया सस्पेंड

सोमवार को ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद एसएसपी के आदेश पर सीओ सदर की जांच रिपोर्ट के आधार पर दरोगा शमशेर आलम को सस्पेंड कर दिया गया। बताया जा रहा है कि दरोगा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+