Varanasi News: गंगा पार रेत पर बनेगी पुलिस चौकी, टेंट सिटी के कर्मचारियों को दी जाएगी अग्निशमन की ट्रेनिंग
Varanasi जिले में गंगा नदी के किनारे बने घाटों के सामने नदी के उस पार रेत पर बने टेंट सिटी की सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी स्थापित की जायेगी। बुधवार को पुलिस आयुक्त व मंडलायुक्त ने टेंट सिटी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बा

Varanasi जिले में गंगा पार रेत पर बन रहे टेंट सिटी का पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने बुधवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन और मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा द्वारा टेंट सिटी में गस्त और फुट पेट्रोलिंग को लेकर निर्देश दिया गया तथा यह भी कहा गया कि टेंट सिटी में ठहरने वाले पर्यटकों की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए रेत पर अस्थाई पुलिस चौकी का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए गए।

अग्निशमन विभाग द्वारा दी जाएगी ट्रेनिंग
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा यह भी बताया गया कि आग से बचाव को लेकर अग्निशमन विभाग द्वारा टेंट सिटी में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जाएगी। यह भी बताया गया कि यह ट्रेनिंग 13 जनवरी से पूर्व ही करा दी जाएगी। बताया जा रहा है कि 13 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा टेंट सिटी का उद्घाटन किया जाएगा, ऐसे में अधिकारियों द्वारा प्रयास किया जा रहा है कि उद्घाटन से पूर्व ही टेंट सिटी में सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए समस्त सुविधाओं और व्यवस्थाओं को पूरा कर लिया जाए।

सफाई व्यवस्था पर भी उठ चुका है सवाल
संकट मोचन मंदिर के महंत द्वारा टेंट सिटी बनाए जाने के दौरान रेत पर मानव मल सहित गंदगी को लेकर एक वीडियो ट्वीट पर सवाल उठाया गया था जिसको ध्यान में रखते हुए सफाई व्यवस्था को लेकर भी खासा ध्यान दिया जा रहा है। टेंट सिटी और उसके आसपास रेत पर सफाई व्यवस्था को सुदृढ कराए जाने हेतु नगर आयुक्त प्रणय सिंह द्वारा भी निर्देश दिया गया। यह भी कहा गया कि वाराणसी में पहली बार टेंट सिटी का निर्माण हो रहा है और इसे भव्य तरीके से क्रियान्वित किया जाए, ताकि इसमें आने वाले आगंतुकों को काशी की भव्यता से रूबरू होने का मौका मिले।

तंबाकू और गुटखा बेचने वालों पर होगी कार्रवाई
टेंट सिटी निरीक्षण के दौरान यह भी बातें सामने आई कि वाराणसी में गंगा घाट के सामने नदी के उस पार टेंट सिटी की तरफ रेत पर कुछ लोग तंबाकू और गुटखा बेचते हैं। नौकायन करने के बाद गंगा पार कर आने वाले पर्यटक तथा अन्य लोग तंबाकू और गुटखा सेवन करने के बाद वहीं पर गंदगी फैलाते हैं। ऐसे में निर्णय लिया गया कि सरकारी जमीन पर अवैध रूप से गुमटी लगाकर तंबाकू और गुटखा बेचने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा यह भी बताया गया कि टेंट सिटी में मेडिकल व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि मेडिकल इमरजेंसी के लिए टेंट सिटी के नजदीक तत्काल रूप से मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने वाले हॉस्पिटल को चिन्हित किया जाए और आवश्यकतानुसार चिकित्सकों की ड्यूटी भी लगाई जाय।

कचरा छोड़कर जाने वालों पर की जाय कार्रवाई
यह भी बताया गया कि गंगा नदी पार करके रेत पर आने वाले पर्यटकों के साथ ही घोड़े ऊंट के माध्यम से पर्यटकों को भ्रमण कराने वाले लोगों को निर्देश दिया जाए कि रेत पर किसी प्रकार की गंदगी नहीं होने पाए। यदि गंगा पार रेत पर किसी प्रकार की गंदगी की जाती है तो नाविक के साथ ही घोड़े और ऊंट वालों पर भी आवश्यक कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया जाए। गंगा नदी के उस पार और रेत पर सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सफाई कर्मियों की ड्यूटी भी लगाई जाए।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications